1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदे बदबूदार डस्टबिन को चमकाने का आसान तरीका, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो कभी गंदा नहीं होगा कूड़ेदान

गंदे बदबूदार डस्टबिन को चमकाने का आसान तरीका, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो कभी गंदा नहीं होगा कूड़ेदान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 15, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 05:17 pm IST

Dustbin Cleaning Tips: घर को साफ रखने वाली चीजों को भी साफ करना जरूरी होता है। घर में रखा डस्टबिन का डब्बा अक्सर गंदा दिखता है। आप इसे ट्रिक से कूड़ेदान को साफ कर सकते हैं और फिर ज्यादा गंदा भी नहीं होगा।

कूड़ेदान साफ रखने के टिप्स- India TV Hindi
कूड़ेदान साफ रखने के टिप्स Image Source : FREEPIK

पूरे घर का कचरा जिस कूड़ेदान में गिरता है उसकी हालत देखी है क्या कभी। डस्टबिन घर का सबसे गंदा सामान होता है। लोग पूरे घर को तो साफ कर लेते हैं लेकिन डस्टबिन को गंदा ही छोड़ देते हैं। जिससे गंदी बदबू आने लगती है। जबकि सफाई करने वाली चीजों की सफाई करना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपका डस्टबिन आसानी से साफ हो जाएगा और जल्दी दोबारा गंदा भी नहीं होगा। 

कूड़ेदान को कैसे साफ करें

सिरका- एक मग में गर्म पानी और सिरका मिलाएं। इसमें थोड़ा डिटर्जेंट भी मिला दें। अब इस घोल को कूड़ेदान पर अंदर बाहर अच्छी तरह लगा दें और 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब हाथों में ग्लब्स पहनें और कूड़ेदान को अंदर और बाहर से साफ कर लें। इससे सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा किसी भी चीज को साफ करने के लिए एक असरदार नेचुरल क्लीनर होता है, जो गंदगी और बदबू को दूर करने में मदद करता है। डस्टबिन को साफ करने के लिए अदंर बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर ब्रश की मदद से थोड़ा डिटर्जेंट डालकर क्लीन कर लें। गर्म पानी से वॉश कर दें।

नींबू का रस- नींबू के रस में कीटाणुनाशक तत्व होते हैं जो गंदगी को साफ कर बदबू भी दूर करते हैं। कूड़ेदान को क्लीन करने के लिए बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें नींबू का रस और डिटर्जेंट मिलाकर घोल बना लें। इससे कूड़ेदान को अंदर और बाहर से पोंछ लें।

डिटर्जेंट- सिर्फ डिटर्जेंट के घोल से भी कूड़ेदान को साफ किया जा सकता है। एक कपड़ा या पुराना स्पंज को इस घोल में डुबाकर डस्टबिन को क्लीन कर लें। अब कूड़ेदान को पूरी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें।

कूड़ेदान को साफ रखने के लिए काम की टिप्स

सबसे खास है कि कूड़ेदान को भी तरीके से इस्तेमाल करें। कचरा डालने से पहले हमेशा कूड़ेदान में नीचे एक मोटी खरबार की लेयर बिछाएं। आप कोई भी पेपर नीचे लगा दें। अब कूड़ेदान में एक बड़ी पॉलिथिन लगाकर रखें। कचरा हमेशा कूड़ेदान को खोलकर ही डालें। कोई गीली चीज को पॉलिथिन में बांधकर ही डालें। इससे कूड़ेदान ज्यादा गंदा नहीं होगा। आप सिर्फ पॉलिथिन बदलते रहें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल