1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शाम में इन 5 चीजों को करने से कर लें तौबा, नहीं तो तेजी से बढ़ेगा वजन

शाम में इन 5 चीजों को करने से कर लें तौबा, नहीं तो तेजी से बढ़ेगा वजन

 Published : Jun 17, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 05:45 pm IST

शाम के वक्त अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिसके कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि किन 5 चीजों से आपको दूरी बना लेनी चाहिए।

foods you must avoid- India TV Hindi
foods you must avoid at evening to lose weight Image Source : FREEPIK

दोपहर के लंच और रात के डिनर के बीच शाम का वक्त ऐसा होता है जब लोग कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका नतीजा सेहत खराब कर सकता है। शाम में 5 बजे से 7 बजे तक का समय ऐसा होता है जिसमें भूख तो लगती है लेकिन उस वक्त पूरा खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे में लोग इस टाइम पर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे शरीर में बीमारियों को बुलावा मिल जाता है। यहां हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी चीजें, जिन्हें शाम को करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। इन चीजों से वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही साथ कई बीमारियां होने का डर भी रहता है।

शाम में इन 5 चीजों को करने से करें परहेज (Avoid doing these 5 things in the evening)

  1. शाम के वक्त में ऑयली और फ्राइड फूड खाने से बचें। अगर आपको शाम के वक्त खाने में समोसा और चाट पसंद है तो यह भी जान लीजिए कि इसे खाने के बाद आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी हाई हो सकता है।
  2. जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी शाम में नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रोसेस्ड फूड (processed food) खाना पसंद करते हैं तो इसे तुरंत बंद कर दीजिए। प्रोसेस्ड फूड से पेट संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
  3. शाम में एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। एल्कोहल के सेवन से आपकी रात की नींद भी खराब होगी और इसका असर शरीर के अंतरिक अंगो पर भी पड़ेगा।
  4. शाम के समय चीज (Cheese) खाने से भी बचना चाहिए। इसमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर हाई की समस्या हो सकती है।
  5. अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो शाम के वक्त मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दीजिए। आइसक्रीम, मिठाई जैसी चीजों में शुगर की मात्रा बहुत होती है जो कई बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे में आपको स्वस्थ रहने के लिए मीठी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खाते हैं कच्चे स्प्राउट्स? जानें इसे खाने का सही तरीका

बालों को शाइनी बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 1 चीज, फिर देखें इस Hair Pack का कमाल

Summer Skin Care Tips: भुनी हुई हल्दी से दूर करें सन टैनिंग, जानिए इसे लगाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल