1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Summer Skin Care Tips: भुनी हुई हल्दी से दूर करें सन टैनिंग, जानिए इसे लगाने का तरीका

Summer Skin Care Tips: भुनी हुई हल्दी से दूर करें सन टैनिंग, जानिए इसे लगाने का तरीका

 Published : Jun 16, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 02:17 pm IST

sun tanning removal: गर्मी के मौसम में लोग सन टैनिंग से परेशान रहते हैं। यहां हम भुनी हुई हल्दी का एक ऐसा इस्तेमाल बता रहे हैं जिससे सन टैनिंग दूर होगी और त्वचा में निखार आएगा।

roasted turmeric for sun tanning- India TV Hindi
roasted turmeric for sun tanning Image Source : FREEPIK

जून के महीने में चिलचिलाती धूप से स्किन खराब होने लगती है। ज्यादा समय तक धूप में रहने से टैनिंग की समस्या भी होती है, जिसके कारण त्वचा बेजान दिखती है। अगर आप भी सन टैनिंग के उपाय ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको भुनी हुई हल्दी का इस्तेमाल बताने वाले हैं जिससे आपकी सन टैनिंग गायब हो सकती है। हल्दी से न सिर्फ टैनिंग दूर होगी बल्कि इसे लगाने से आपकी स्किन में जान (roasted turmeric benefits for skin) भी आएगी। आइए जानते हैं भुनी हुई हल्दी बनाने और इसे स्किन पर लगाने का तरीका।

चेहरे पर भुनी हुई हल्दी का इस्तेमाल (roasted turmeric uses)

रोस्टेड हल्दी बनाने का तरीका

  1. एक भारी पैन या तवे को गैस पर धीमी आंच पर चढ़ाएं।
  2. इस पैन में जरूरत के अनुसार हल्दी डालें।
  3. अब हल्दी को चलाते हुए भूनें।
  4. हल्दी को तब तक भूनें जब तक कि इसमें से खुशबू न आने लगे और इसका कलर डार्क न हो जाए।
  5. अब हल्दी को एक कटोरी में निकाल कर ठंडा करें।

सन टैनिंग हटाने के लिए भुनी हुई हल्दी का स्क्रब

भुनी हुई हल्दी का स्क्रब बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी डालें, अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें 1 चम्मच दही डालें और एक बार फिर अच्छे से मिक्स करें। आपका हल्दी वाला स्क्रब तैयार है। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगहों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद दूध लें और इसकी मदद से रगड़ते हुए पेस्ट को स्किन से साफ करें। आपको पहली बार में ही इस पेस्ट का असर स्किन पर दिखने लगेगा। हल्दी के इस पेस्ट के चेहरे पर ग्लो भी आता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए त्वचा को करें अंदर से डिटॉक्स, पिएं ये 3 Detox Drinks

धूप से झुलसी त्वचा पर लगाएं एलोवेरा, सनबर्न और टैनिंग को कम करने में है मददगार

इस हार्मोन के कारण पत्तों की तरह झड़ सकते हैं आपके बाल, जड़ों से कर देते हैं बालों को कमजोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल