1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस हार्मोन के कारण पत्तों की तरह झड़ सकते हैं आपके बाल, जड़ों से कर देते हैं बालों को कमजोर

इस हार्मोन के कारण पत्तों की तरह झड़ सकते हैं आपके बाल, जड़ों से कर देते हैं बालों को कमजोर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 14, 2023 09:46 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 09:46 am IST

कई बार हमारे बाल अकारण ही तेजी से झड़ने लगते हैं। असल में ये देखभाल की कमी नहीं है बल्कि, हार्मोनल गड़बड़ियों के कारण हो सकता है।

hair_fall_causes- India TV Hindi
hair_fall_causes Image Source : FREEPIK

बालों का झड़ना, कई बार परेशान करने वाला होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेयर केयर में कोई कमी नहीं होती और फिर भी हमारे बाल तेजी से झड़ रहे होते हैं। इसके पीछे असल में कुछ हार्मोनल गड़बड़ियां हो सकती हैं। जैसे कि डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (Dihydrotestosterone) का शरीर में बढ़ना, बालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपके बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और फिर तेजी से झड़ने लगते हैं। तो, आइए पहले समझते हैं कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बढ़ने से कैसे आपके बाल झड़ सकते हैं और फिर समझेंगे इससे कैसे बचें। 

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन है बालों के झड़ने का कारण-Testosterone hair loss

डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT), टेस्टोस्टेरोन (testosterone) हार्मोन से बनने वाला एंजाइम है। इसे डीएचईए से भी बनाया जा सकता है, जो महिलाओं में अधिक सामान्य हार्मोन है।  डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन त्वचा, बालों के रोम और प्रोस्टेट में पाया जाता है। लेकिन, जब ये शरीर में ज्यादा बढ़ जाते हैं या फिर इनका बैलेंस बिगड़ जाता है तो बालों के रोम और संवेदनशील हो जाते हैं और इससे हमारे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।

बिना एक्सरसाइज इन बीजों के सेवन से करें वेट लॉस, फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में हैं मददगार

डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन को कैसे बढ़ाएं-How to block dht and regrow hair naturally

डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन को बैलेंस करना बहुत मुश्किल नहीं है और आप इसे घर में ही कर सकते हैं। इसके लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। जैसे कि

-ग्रीन टी पिएं जो कि हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस करने में मददगार है।
-इसके अलावा आप अपने बालों में नारियल तेल लगाएं जो कि इसकी जड़ों को मदबूत बनाता है।
-प्याज का रस लगाना भी इस काम में आपकी मदद कर सकता है। 
-कद्दू के बीजों का सेवन भी इस हार्मोन को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
-हल्दी की चाय पीना भी इस हार्मोन को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। 

green_tea
Image Source : SOCIALgreen_tea

चेहरे की इन 4 समस्याओं का इलाज है शहद और नींबू, जानें गर्मियों में इस्तेमाल का तरीका और फायदे

इसके अलावा आप आप हार्मोनल बैलेंस के लिए डाइट को सही करें और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसके अलावा आप एक्सरसाइज और योग की मदद से भी इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही अगर आपके बाल ज्यादा तेजी से झड़ रहे हों तो, डॉक्टर को दिखाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल