1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को Message, Quotes और Wallpaper भेजकर ऐसे दें शुभकामनाएं

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को Message, Quotes और Wallpaper भेजकर ऐसे दें शुभकामनाएं

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 12, 2022 06:48 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 01:05 pm IST

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इन मैसेज, तस्वीरों, कोट्स के जरिए अपने गुरुओं, माता-पिता और आपका सही मार्ग दर्शन दिखाने वाले को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश।

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022- India TV Hindi
Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022:  हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जाएगी। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिए बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर ध्यान लगाते हैं। इस दिन गुरु की पूजा का महत्व है। माना जाता है कि इसी दिन महाभारत और वेदों के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जी का जन्मदिवस भी होता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।  गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और हो सके तो उन्हें कुछ भेंट करना चाहिए।  ऐसा करने से आपके ऊपर गुरु कृपा हमेशा बनी रहेगी। 

ऐसे में इस खास मौके पर इन मैसेज, तस्वीरों, कोट्स के जरिए अपने गुरुओं, माता-पिता और आपका सही मार्ग दर्शन दिखाने वाले को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश। 

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022
Image Source : INDIA TVGuru Purnima Wishes Images Quotes 2022

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य।

गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।। 
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022
Image Source : INDIA TVGuru Purnima Wishes Images Quotes 2022

गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः। 
गुरूर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।। 

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022
Image Source : INDIA TVGuru Purnima Wishes Images Quotes 2022

जल जाता है वो दीए की तरह
कई जीवन रोशन कर जाता है
कुछ इसी तरह से गुरु अपना फर्ज निभाता है
गुरु पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022
Image Source : INDIA TVGuru Purnima Wishes Images Quotes 2022

जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022
Image Source : INDIA TVGuru Purnima Wishes Images Quotes 2022

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें - 

Guru Purnima 2022:  गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है 9 शुभ योगों का संयोग, तरक्की के लिए करें खास उपाय

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं 4 राजयोग, पैसों की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

Shukra Gochar 2022: दो दिन में बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, शुक्र का मिथुन राशि में गोचर देगा छप्परफाड़ पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल