सर्दियों में ज्यादातर लोग ठंडे पानी का कोई भी काम करना पसंद नहीं करते हैं। इन्हीं कामों की लिस्ट में एक काम बर्तन धोना भी है। ठंड में जब बर्तन धोने के लिए पानी में हाथ डालना पड़ता है, तब लोगों के हाथ कांपने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ हैक्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए। सर्दियों में इस तरह की टिप्स आपके काम को काफी ज्यादा आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे...
Related Stories
इस्तेमाल कर सकते हैं ग्लव्स
अगर आपको बर्तन धोते समय बहुत ज्यादा ठंड लगती है तो आप ग्लव्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ग्लव्स आपके हाथों को ठंडे पानी से बचाने में मददगार साबित होंगे। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के ग्लव्स खरीदने चाहिए। चाहे पानी कितना भी ठंडा क्यों न हो, ग्लव्स आपके हाथों तक ठंड नहीं पहुंचने देंगे।
गर्म पानी यूज करें
अगर आप चाहें तो ठंडे पानी से बर्तन धोने की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक टब में गर्म पानी भर देना है। अब सारे गंदे बर्तनों को इस टब में डाल दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस टब में नमक या फिर बेकिंग सोडा या फिर नींबू भी एड कर सकते हैं। बर्तनों को इस मिक्सचर में कुछ देर भिगोकर रखने से बर्तनों की गंदगी और चिकनाई खुद-ब-खुद ही साफ हो जाएगी। इस ट्रिक को फॉलो कर कुछ ही मिनटों के अंदर सारे के सारे बर्तन साफ हो जाएंगे।
बर्तनों को जमा न करें
सिंक में बर्तनों के ढेर को जमा न करें। छोटे-मोटे बर्तनों को साथ के साथ धोने की कोशिश कीजिए और कम से कम बर्तनों को लगाएं। जिन बर्तनों को खाली पानी से धोया जा सकता है, उन्हें झटपट साफ कर लीजिए। वहीं, ज्यादा गंदे बर्तनों के लिए गर्म पानी वाले तरीके को ट्राई करके देखिए।