1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन सब्जियों को बनाते समय न करें जीरा डालने की गलती, किरकिरा हो जाएगा सारा का सारा स्वाद

इन सब्जियों को बनाते समय न करें जीरा डालने की गलती, किरकिरा हो जाएगा सारा का सारा स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 20, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 04:52 pm IST

अगर आपको भी खाना बनाने का शौक है, तो आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जान लेना चाहिए जिन्हें कुक करते समय जीरे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना आपको पछताना पड़ सकता है।

किन सब्जियों में जीरा नहीं पड़ता है?- India TV Hindi
किन सब्जियों में जीरा नहीं पड़ता है? Image Source : FREEPIK

भारत में खाना बनाते समय कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी सब्जियों को बनाते समय एक ही तरह के मसालों का उपयोग किया जाए। कुछ सब्जियों को बनाते समय जीरा का इस्तेमाल करने से उनके स्वाद को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। वहीं, कुछ सब्जियों में जीरा डालकर उनका स्वाद खराब भी हो सकता है। आइए कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें पकाते समय आपको जीरा डालने की गलती नहीं करनी चाहिए।

पनीर की सब्जी

भारत में कई लोग बड़े चाव के साथ पनीर की सब्जी खाते हैं। अगर आपको भी मटर पनीर खाना पसंद है, तो आपको इस डिश को बनाते समय जीरे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपने इस सब्जी को पकाते समय इसमें जीरा डाल दिया, तो आपकी सब्जी का सारा टेस्ट खराब हो जाएगा।

बैंगन की सब्जी

बैंगन की सब्जी बनाते समय भी जीरे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जीरा बैंगन के टेस्ट को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आप बैंगन का भरता या फिर बैंगन आलू की सब्जी बना रहे हैं, तो आपको इस मसाले का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

अरबी और कद्दू

अरबी की सब्जी को जीरे से नहीं छौंकना चाहिए। अगर आप अरबी की सब्जी बना रहे हैं, तो आपको इसे बनाते समय अजवाइन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कद्दू की सब्जी में भी जीरे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर आप कद्दू की टेस्टी सब्जी बनाना चाहते हैं, तो आपको इसे बनाते समय मेथी का इस्तेमाल करना चाहिए।

मैक्रौनी

कुछ लोग मैक्रौनी में इंडियन टच देने के लिए इसे बनाते समय जीरा डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि मैक्रौनी बनाते समय जीरा यूज करने से आपकी इस डिश का टेस्ट खराब हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल