1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज की शुभकामनाएं, भेजें ये प्यार भरे मैसेज और बधाई संदेश

Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज की शुभकामनाएं, भेजें ये प्यार भरे मैसेज और बधाई संदेश

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 23, 2025 08:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2025 08:00 am IST

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes In Hindi: भाई दूज के दिन भाई बहन के घर जाता है और बहन उसके माथे पर टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना करती है। इस भाई दूज पर अपने भाई को ये प्यार भरे मैसेज और शुभकामनाएं जरूर भेजें।

भाई दूज 2025 की शुभकामनाएं- India TV Hindi
भाई दूज 2025 की शुभकामनाएं Image Source : FREEPIK

Bhai Dooj Ki Shubhkamnayen: भाई-बहन के रिश्ते और प्यार का त्योहार होता है भाई दूज, इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर चंदन का तिलक लगाती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और इस मिठाई पकवान खाकर इस त्योहार की खुशियां मनाते हैं। भाई दूज को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में इसे यमदुतिया भी कहा जाता है और इस पर्व का बहुत महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमुना मैय्या ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाया था और अपने हाथ का बना भोजन खिलाया था। यमराज ने यमुना से वादा किया कि इसी तरह जो बहन अपने भाई को अपने घर बुलाकर भोजन कराएगी उसे लंबी आयु प्राप्त होगी। इस दिन यमुना नदी में भाई बहन हाथ पकड़कर डुबकी भी लगाते हैं, ताकि उनका रिश्ता हमेशा खुशहाल बना रहे।

साल 2025 में भाई दूज 23 अक्तूबर यानि गुरुवार के दिन मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर अगर आप अपने भाई के पास नहीं हैं तो उन्हें ये मैसेज भेजकर भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां पढ़े भाई दूज के लिए बधाई संदेश और Wishes।

भाईदूज के मैसेज, शुभकामनाएं और बधाई संदेश

भाई-बहन का यह अनमोल रिश्ता है अटूट,

बना रहे यह बंधन हमेशा मजबूत।
हैप्पी भाई दूज 2025

भाई दूज के इस मौके पर
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए जरूरी हो।

हैप्पी भाई दूज 
फूलों का तारों का सबका कहना है,
एक हजारों में मेरी बहना है।
भाई दूज की खूब शुभकामनाएं

आ गया दिन जिसका था इंतजार,
कर लुंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार,
आ गया है दिन भाई दूज का,
मिल जाएगी अब मुझे खुशियां हजार

दुआओं का ये तोहफा मेरे दिल से कुबूल कर,
हर जन्म तू मेरी बहना बनकर रहे, बस यही ख्वाहिश कर।

भाई दूज की मिठास तेरे जीवन में घुल जाए,
हर खुशी तेरी झोली में चुपके से आ जाए।
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज का आया है शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हजार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

मैं चंदन का टीका लगाऊं, मिठाई खिलाऊं,
और दुआ दूं के मेरा भाई हमेशा मुस्कुराए।
तेरी जिंदगी में कभी दुख का अंधेरा न हो,
यही कामना है भाई दूज के पावन पर्व की।

हर मुसीबत में तू आगे आया,
बचपन से ही तूने सब दुख मिटाया।
आज तिलक लगाकर यही दुआ है मेरी,
चिरंजीवी हो तू, भैया मेरे.. जग की सारी खुशियां हो तेरी।

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ
भाई दूज के त्योहार पर भैया जल्दी घर आओ
आकर अपनी बहन से तिलक लगवाओ
भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल