Happy Holi Wishes in Hindi, होली की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज LIVE UPDATES: कई लोग होली के त्यौहार का साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। रंगों के इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई देते हैं। वहीं, जो लोग एक दूसरे से दूर होते हैं, वो कॉल पर बात करके या फिर मैसेज भेजकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मैसेज, शायरी बताएंगे जिन्हें कॉपी-पेस्ट करके किसी भी दोस्त-रिश्तेदार को भेजकर होली की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज
- बसंत ऋतु की बहार, उड़ा है गुलाल। आपको मुबारक हो होली का सुनहरा त्यौहार।
- रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार। हैप्पी होली!
- गुझिया की मिठास, रंगों की बरसात, खुशियां लेकर आया होली का त्यौहार।
- चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार, आपको मुबारक हो रंगों का त्योहार।
- मथुरा की खुशबू, कान्हा का प्यार, होली मुबारक आपको मेरे यार। हैप्पी होली!
आप इस तरह के मैसेज भेजकर होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।


