Happy Lohri 2026 Messages, Quotes Live: लोहड़ी उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब और हरियाणा का एक प्रमुख त्योहार है। यह हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले, यानी आमतौर पर 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल फसल कटाई का उत्सव है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक भी है। लोहड़ी को कड़ाके की ठंड की विदाई और गर्म दिनों की शुरुआत का संकेत माना जाता है। इस खास मौके पर शाम के समय खुले स्थान पर आग जलाई जाती है। लोग आग के चारों ओर घेरा बनाकर परिक्रमा करते हैं। अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डाली जाती है। इसे 'अन्न' को भगवान को समर्पित करना माना जाता है। लोहड़ी पर 'दुल्ला भट्टी' की कहानी सुनाई जाती है। इसके अलावा लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।
Lohri ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi
लोहड़ी की लौ
आपके जीवन में खुशियों का उजास भर दे,
जैसे-जैसे अग्नि प्रज्वलित हो,
वैसे-वैसे सारे दुख दूर हो जाएं।
हैप्पी लोहड़ी 2026
लोहड़ी का प्रकाश
आपकी जिंदगी से हर अंधकार मिटा दे,
इसी शुभकामना के साथ
आइए मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाएं।
हैप्पी 2026 लोहड़ी!
इस पावन पर्व पर
आप अपने परिवार, मित्रों और अपनों के संग
खुशियों के पल साझा करें,
यही मेरी शुभकामना है।
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
सर्दी की ठिठुरन में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास,
अलाव की गर्माहट के साथ
आपका जीवन खुशियों से भर जाए।
मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार
हम आपके दिल के करीब रहते हैं,
इसलिए आपकी हर खुशी की दुआ करते हैं,
कहीं कोई पहले न कह दे,
इसलिए सबसे पहले कहते हैं—
हैप्पी लोहड़ी 2026!
फिर आ गई है जश्न की घड़ी,
लोहड़ी मनाने की हो गई तैयारी,
सब मिलकर गाएं, नाचें और खुशियां मनाएं,
लोहड़ी का पर्व खुशियां लाए ढेर सारी।
लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


