1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Valentine Day 2022: वैलेंटाइन्स डे पर अपने प्यार को भेजें ये लव मैसेज और तस्वीरें

Happy Valentine Day 2022: वैलेंटाइन्स डे पर अपने प्यार को भेजें ये लव मैसेज और तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2022 10:08 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 10:08 am IST

वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर लवर्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए साथी को ये मैसेज और तस्वीरें भेज सकते हैं।

Happy Valentine Day 2022 - India TV Hindi
Happy Valentine Day 2022  Image Source : FREEPIK.COM

14 फरवरी को वैलेंटाइन्स वीक का आखिरी दिन माना जाता है जिसे वैलेंटाइन्स डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन का हर किसी को बड़े ही बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन आप भी अपने प्यार का इजहार करके सामने वाले व्यक्ति को अपना बना सकते हैं। लेकिन उसे अपना बनाने के लिए उसे इंप्रेस करना और उसके दिल में आपके लिए प्यार होना जरूरी है। ये वो दिन है जिस दिन पार्टनर एक दूसरे को खास महसूस करवाते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर लवर्स अपने प्‍यार का इजहार करने के लिए साथी को ये मैसेज और तस्वीरें भेज सकते हैं।

Happy Valentine Day 2022
Image Source : INDIA TVHappy Valentine Day 2022

मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,

कभी तुमसे दोस्ती थी अब मोहब्बत बन गई।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में,
सिर्फ तुम्हें ही सोचते रहना मेरी आदत बन गई।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!

Happy Valentine Day 2022
Image Source : INDIA TVHappy Valentine Day 2022

अल्फ़ाज़ की शक्ल में एहसास लिखा जाता है
यहां पानी को भी प्यास लिखा जाता है।
मेरे जज्बात से वाकिफ हैं मेरे आजम,
मैं प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!! 

Happy Valentine Day 2022
Image Source : INDIA TVHappy Valentine Day 2022

दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है। 
देखा है जब से तुम्हें मैंने, ए मेरे सनम,
दिल सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहता है। 
हैप्पी वैलेंटाइन डे!! 

Happy Valentine Day 2022
Image Source : INDIA TVHappy Valentine Day 2022

किसी का यह सोच कर साथ ना छोड़ना,
कि उसके पास कुछ नहीं तुम्हें देने के लिए।
बस यह सोच कर साथ निभाना की उसके पास,
कुछ नहीं तुम्हारे सिवा खोने के लिए। 
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!

Happy Valentine Day 2022
Image Source : INDIA TVHappy Valentine Day 2022
 

मेरी सांसों पर नाम बस तुम्हारा है,
मैं अगर खुश हूं तो ये एहसान तुम्हारा है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!! 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल