1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश के मौसम में फूल गया है दरवाजा? घर पर मौजूद इन आसान तरीकों से तुरंत करें ठीक

बारिश के मौसम में फूल गया है दरवाजा? घर पर मौजूद इन आसान तरीकों से तुरंत करें ठीक

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 09, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 04:14 pm IST

बारिश के मौसम में लकड़ी के दरवाजे फूल जाते हैं जिसकी वजह से दरवाजे को बंद कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इसे ठीक कर सकते हैं।

बारिश के मौसम में फूल गया है दरवाजा? घर पर मौजूद इन आसान तरीकों से तुरंत करें ठीक- India TV Hindi
बारिश के मौसम में फूल गया है दरवाजा? घर पर मौजूद इन आसान तरीकों से तुरंत करें ठीक Image Source : MAGNIFIC

बारिश के मौसम में एक समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं वो है दरवाजों का फूल जाना। दरअसल बारिश के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। लकड़ी प्राकृतिक रूप से नमी को सोखती है, जिससे वह फूल जाती है और दरवाजा चौखट में अटकने या बंद न होने की समस्या पैदा करता है। अगर आपका दरवाजा भी बारिश में फूल गया है, तो प्लंबर या कारपेंटर को बुलाने से पहले घर पर मौजूद इन आसान और घरेलू तरीकों से आप इसे तुरंत ठीक कर सकते हैं

1. मोमबत्ती या साबुन का इस्तेमाल

अगर दरवाजा सिर्फ थोड़ा सा अटक रहा है, तो सूखे मोम या कपड़े धोने वाले सूखे साबुन की टिक्की को दरवाजे के किनारों और चौखट पर अच्छी तरह रगड़ें। यह लकड़ी के घर्षण को कम करता है, जिससे दरवाजा आसानी से बंद होने लगता है।

2. हेयर ड्रायर से सुखाएं
लकड़ी के फूले हुए हिस्से पर 5 से 10 मिनट तक हेयर ड्रायर से गर्म हवा मारें। हेयर ड्रायर की गर्मी लकड़ी के अंदर फंसी नमी को सुखा देती है, जिससे दरवाजा वापस अपने पुराने आकार में आने लगता है।

3. रेगमार से घिसाई
जहां से दरवाजा चौखट में रगड़ खा रहा हो, उस हिस्से को चिन्हित करें। इसके बाद मध्यम ग्रेड के रेगमार से उस हिस्से को थोड़ा घिस दें। इससे फूली हुई लकड़ी छंट जाएगी और दरवाजा आसानी से फिट हो जाएगा।

4. हिंज के पेच कसें
कई बार नमी के कारण दरवाजे का वजन बढ़ जाता है, जिससे उसके कब्जे ढीले पड़ जाते हैं। इसके लिए एक स्क्रूड्राइवर लें और दरवाजे के सभी पेचों को अच्छी तरह कस दें। अगर जरूरत लगे, तो कब्जों के बीच में थोड़ा नारियल तेल या मशीन का तेल लगा दें।

5. सरसों या नारियल तेल 
जब दरवाजा ठीक से काम करने लगे, तो उसके किनारों पर हल्का सा सरसों या नारियल का तेल लगा दें। तेल लकड़ी के छिद्रों को बंद कर देता है, जिससे बाहर की नमी दोबारा लकड़ी के अंदर नहीं जा पाती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल