1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. काजू की क्वालिटी चेक करने का तरीका, असली और मिलावटी काजू के बीच में क्या फर्क होता है?

काजू की क्वालिटी चेक करने का तरीका, असली और मिलावटी काजू के बीच में क्या फर्क होता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 30, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 06:00 pm IST

क्या दिवाली के मौके पर आपके घर पर भी गिफ्ट में ड्राई फ्रूट्स आए हैं? अगर हां, तो आपको भी काजू जैसे ड्राई फ्रूट की क्वालिटी को चेक करने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

How to check quality of Kaju?- India TV Hindi
How to check quality of Kaju? Image Source : FREEPIK

मार्केट में बिकने वाली खाने की चीजों में काफी ज्यादा मिलावट होने लगी है। मिलावट वाली खाने की चीजों का सेवन करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसलिए खाने की चीजों की क्वालिटी चेक करना बेहद जरूरी होता जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि मार्केट में नकली काजू भी बिक रहे हैं? आज हम आपको कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप काजू की क्वालिटी की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

गौर करने वाली बात

असली काजू का कलर लाइट ब्राउन से लेकर डार्क ब्राउन तक हो सकता है। वहीं, अगर काजू शाइन कर रहा है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि काजू में मिलावट की गई है। इसके अलावा आपको काजू की बनावट पर भी ध्यान देना चाहिए। असली काजू की सतह खुरदुरी और किनारे हल्के गोल होते हैं। जहां, असली काजू के अकार में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है लेकिन नकली काजू एक ही आकार के होते हैं। नकली काजू की सतह चिकनी और किनारे शार्प होते हैं।

कर सकते हैं वॉटर टेस्ट

काजू की क्वालिटी को चेक करने के लिए आप वॉटर टेस्ट की मदद भी ले सकते हैं। वॉटर टेस्ट करने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में साफ पानी भरना है। अब इस पानी में आप 4-6 काजू डाल दीजिए। अगर पानी में काजू डूब जाएं, तो समझ जाइए कि काजू असली हैं। लेकिन अगर काजू पानी में तैर रहे हैं, तो काजू में मिलावट होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

टेस्ट और टेक्सचर में फर्क

असली काजू में थोड़ी सी मिठास होती है तो वहीं नकली काजू का टेस्ट फीका हो सकता है। इसके अलावा जब आप असली काजू को चबाते हैं, तो वो आसानी से टूट जाते हैं। लेकिन नकली काजू चबाते समय चिपचिपे लग सकते हैं। वहीं, असली काजू नकली काजू की तुलना में वजन में थोड़े ज्यादा भारी होते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल