1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीवाली से पहले करनी है धूल भरे सोफे की सफाई, तो अपनाएं ये देसी तरीका, एकदम साफ हो जाएगा गंदा सोफा

दीवाली से पहले करनी है धूल भरे सोफे की सफाई, तो अपनाएं ये देसी तरीका, एकदम साफ हो जाएगा गंदा सोफा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 01:40 pm IST

दीवाली से पहले सभी लोग अपने-अपने घर की साफ-सफाई करने लग जाते हैं। आइए इस बार घर पर धूल भरे सोफे को साफ करने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

क्लीनिंग टिप्स- India TV Hindi
क्लीनिंग टिप्स Image Source : FREEPIK

क्या आपने भी दीवाली के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है? सभी जानते हैं कि घर की साफ-सफाई करने में कितनी ज्यादा मेहनत और कितना ज्यादा समय लगता है। कुछ लोग सोफे को साफ करने के लिए ड्राई क्लीनिंग करवाते हैं जिसमें अच्छे खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। अगर आप इस खर्चे से बचना चाहते हैं, तो आप सोफे को साफ करने के लिए इस तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।

बेहद असरदार तरीका

सबसे पहले आपको सोफे को खाली करके धूल हटानी है। सोफे के कोनों में जमी धूल को हटाना न भूलें। धूल हटाने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे कपड़े या फिर ब्रश की मदद से भी धूल हटाई जा सकती है। इसके बाद कुशन पर मौजूद धूल को भी हटा लीजिए। सोफे की सफाई के लिए आप नींबू और शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फॉलो करें ये स्टेप्स

एक बर्तन में पानी निकाल लीजिए। अब पानी में माइल्ड शैंपू एड कर लीजिए। इस मिक्सचर में झाग बनाएं और फिर इसमें नींबू का रस मिला लीजिए। आपका नेचुरल क्लीनर बनकर तैयार है। इस क्लीनर की मदद से सबसे पहले सोफे के हैंडल्स को साफ कर लीजिए। इस मिक्सचर में कपड़े को या फिर स्पंज को डुबोकर अच्छी तरह से निचोड़ लीजिए। अब नम कपड़े से पूरे सोफे को साफ कर लीजिए।

गौर करने वाली बात

आखिर में आपको सूती कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ना है और फिर सोफे पर लगे झाग को सूखने से पहले साफ कर लेना है। अब आप साफ-सुथरे सोफे को पंखे के नीचे या फिर किसी भी हवादार जगह पर रख सकते हैं जिससे सोफा सूख जाए। अगर आपके सोफे का कपड़ा लाइट या सिंथेटिक है, तो आप सफाई के लिए स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर सोफा मजबूत या फिर मोटे कपड़े से बना हुआ है, तो आपको सफाई के लिए स्कॉच ब्रश यूज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल