1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फेवीक्विक हाथ से चिपक जाए तो उसे कैसे निकालें, इस सिंपल ट्रिक से बिना दर्द के चुटकियों में निकल जाएगी

फेवीक्विक हाथ से चिपक जाए तो उसे कैसे निकालें, इस सिंपल ट्रिक से बिना दर्द के चुटकियों में निकल जाएगी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 29, 2025 10:25 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 10:25 am IST

How To Remove Feviquick From Skin: कई बार कुछ चिपकाते वक्त हाथ पर फेवीक्विक या ग्लू लग जाता है। जिसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। फेवीक्विक से तो कई बार उंगलियां भी चिपक जाती हैं। अगर आपके साथ कभी ऐसा हो जाए तो इन सिंपल ट्रिक से फेवीक्विक छुड़ा सकते हैं।

हाथ पर चिपकी फेवीक्विक या ग्लू कैसे हटाएं- India TV Hindi
हाथ पर चिपकी फेवीक्विक या ग्लू कैसे हटाएं Image Source : FREEPIK

घर में कोई चीज टूट जाए तो उसे जोड़ने के लिए फेवीक्विक का इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक से लेकर सभी चीजों को फेवीक्विक से आसानी से जोड़ा जा सकता है। लेकिन कई बार फेविक्विक हाथ पर लग जाती है और उंगलियां भी चिपक जाती हैं। कई बार गलती से बच्चों की उंगलियां या हाथ चिपक जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि फेवीक्विक को तुरंत कैसे छुड़ाया जाए। फेवीक्विक में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ इतने ज्वलनशील होते हैं कि इससे जलन भी होने लगती है। अगर आप स्किन को खराब होने से बचाना चाहते हैं और फेवीक्विक को तुरंत स्किन से हटाना चाहते हैं तो ये सिंपल से उपाय कर लें। इससे हाथों में चिपकी फेवीक्विक आसानी से निकल जाएगी।

हाथों पर लगी फेवीक्विक कैसे हटाएं? 

नमक से हटाएं फेवीक्विक- त्वचा पर लगी फेवीक्विक को हटाने के लिए नमक का उपयोग करें। जहां फेवीक्विक चिपकी है वहां थोड़ा नमक डालकर रगड़ लें। इस सरल उपाय से फेवीक्विक या ग्लू आसानी से छूट जाता है। आप चाहें तो नमक में थोड़ा सिरका मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। नमक और सिरका को किसी ब्रश की मदद से लगा लें। त्वचा पर लगी फेवीक्विक आसानी से हट जाएगी।

नेल पेंट रिमूवर से हटाएं फेवीक्विक- हाथ पर लगी फेवीक्विक या ग्लू को साफ करने के लिए नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों की स्किन पर कहीं फेवीक्विक चिपक जाए तो नेल पेंट रिमूवर की मदद से साफ कर दें। नेल पेंट रिमूवर को 3-4 मिनट लगाकर छोड़ दें। फेवीक्विक आसानी से निकल जाएगी। कपड़े पर लगे फेवीक्विक के निशान भी थिनर से साफ हो जाते हैं। इससे फेवीक्विक सॉफ्ट होकर निकल जाती है।

नींबू से हटाएं फेवीक्विक- नींबू का उपयोग कर आप ग्लू या फेवीक्विक को आसानी से हटा सकते हैं। स्किन पर लगी फेवीक्विक को हटाने में नींबू एसिड की तरह कर करता है, जिससे आसानी से फेवीक्विक निकल जाती है। इसके लिए जहां फेवीक्विक चिपकी है वहां नींबू का रस डालकर थोड़ा देर के लिए छोड़ दें। इसे ब्रश की मदद से क्लीन कर लें।

गुनगुना पानी और साबुन- अगर आप कुछ भी नहीं करना चाहते तो थोड़ी देर के लिए हाथ या उंगलियों को साबुन वाले गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे उंगलियों में लगी फेवीक्विक हट जाएगी। आप ब्रश से रगड़ सकते हैं और कई बार ऐसे ही पानी में फेवीक्विक निकल जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल