1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Hug Day 2025: हग डे पर पार्टनर से हैं दूर तो भेजें जादू की झप्पी वाली शायरी, गले लगाने को हो जाएंगे बेताब

Hug Day 2025: हग डे पर पार्टनर से हैं दूर तो भेजें जादू की झप्पी वाली शायरी, गले लगाने को हो जाएंगे बेताब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 12, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 06:30 am IST

Hug Day 2025: वैलेंटाइन वीक के छठवें दिन को ‘हग डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

हग डे 2025- India TV Hindi
हग डे 2025 Image Source : SOCIAL

Hug Day 2025: 'वेलेंटाइन वीक में आज 'हग डे' मनाया जा रहा है। कपल्स को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सभी अपने पार्टनर को जादू की झप्पी देते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। गले लगाने भर से लोगों के गीले शिकवे मिट जाते हैं और उनके बीच की दूरियां खत्म हो जाती है। लेकिन कई कपल्स इस मौके पर साथ नहीं होते हैं। ऐसे में उन कपल के लिए हम हग डे के लिए शानदार कोट्स, मैसेज लेकर आए हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को ये विशेज, कोट्स भेज सकते हैं।  

रोमियो ने जैसे जूलिएट को, लैला ने जैसे मजनू को,

हीर ने जैसे रांझा को, लगाया था गले प्रिय,
तुम भी मुझे बस उसी तरह गले से लगा लो प्रिय।
 हैप्पी हग डे!

तेरी मोहब्बत की तलब थी
तो हाँथ फैला दिये हमने
वरना हम तो अपनी जिंदगी के लिए भी
दुआ नहीं मांगते!
 हैप्पी हग डे!

बाहों के दरमियां अब दूरी न रहे, 
सीने से लगा लो तुम,
अब चाहत अधूरी न रहे। 
हैप्पी हग डे!

एक ही तमन्ना एक ही आरजू
बांहों की पनाह में तेरे
सारी जिन्दगी गुजर जाए!
हैप्पी हग डे!

बातों बातों में दिल ले जाते हो, 
अपनी आदतों से दिल को धड़काते हो, 
लेकर बाहों में, तुम सारा जहान भुला देते हो।
हैप्पी हग डे!

एक ही तमन्ना एक ही आरजू
बांहों की पनाह में तेरे
सारी जिन्दगी गुजर जाए!
हैप्पी हग डे!

अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो, 
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो,
दिल बेचैन है कब से इस प्यार के लिए, 
आज तो अपने सीने में मुझे उतर जाने दो।
 हैप्पी हग डे!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल