1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर पढ़ें ये शायरी, शहीदों की कुर्बानी को करें नमन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर पढ़ें ये शायरी, शहीदों की कुर्बानी को करें नमन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 14, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 01:12 pm IST

कल यानी 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप इन देशभक्ति शायरी के साथ अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें स्वतंत्रता दिवस की शायरी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर पढ़ें ये शायरी, शहीदों की कुर्बानी को करें नमन- India TV Hindi
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर पढ़ें ये शायरी, शहीदों की कुर्बानी को करें नमन Image Source : MAGNIFIC

15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की धड़कन है। स्वतंत्रता दिवस वह दिन है जब भारत ने सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर एक नए और आजाद सवेरे में कदम रखा था। यह दिन भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी जैसे संवतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का है। देशभर में अलग-अलग भाषाएं, धर्म और संस्कृतियां होने के बावजूद, 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगे के साये तले एक होकर खड़ा होता है। यह केवल इतिहास का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश को प्रगति, शांति और समानता की ओर ले जाने का संकल्प लेने का अवसर है। इस खास मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लड्डू मिठाइयां बांटी जाती है। इसके अलावा इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं और देशभक्ति की शायरी शेयर करते हैं। यहां कुछ देशभक्ति शायरी दी गई है जिसे आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

2. ना पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

3. दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।

4. फांसियों के फंदे भी चूम गए वो मुस्कुराकर,
सलाम है उन वीरों को, जिन्होंने आजादी दिलाई खुद को मिटाकर।

5. जो अब तक ना खौला वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है।

6. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता, 
नोटों में भी सिमटकर और सोने में भी लिपटकर मरे हैं कई, पर तिरंगे से खूबसूरत कोई पैरहन नहीं होता।

7. तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी-नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है।

8. आओ झुककर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।

9. ना सरकार मेरी है, ना रोब मेरा है, ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गुरूर है, मैं भारत का हूं और भारत मेरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल