1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दांतों पर जम गई है पीली परत, हटाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में रखी ये 2 चीजें, सफेद-चमकदार हो जाएंगे दांत

दांतों पर जम गई है पीली परत, हटाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में रखी ये 2 चीजें, सफेद-चमकदार हो जाएंगे दांत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 02, 2025 09:27 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 09:27 am IST

क्या आप भी सफेद और चमकदार दांत पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से अपने दांतों पर जमे पीलेपन को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

कैसे पाएं सफेद और चमकदार दांत?- India TV Hindi
कैसे पाएं सफेद और चमकदार दांत? Image Source : FREEPIK

क्या आपके दांतों पर भी पीलापन जम गया है जिसकी वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस होती है और आप खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं? अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको हर रोज दिन में दो बार ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा दांतों पर जमी पीली परत और गंदगी से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप इस घरेलू उपाय को भी आजमाकर देख सकते हैं।

फायदेमंद नींबू और बेकिंग सोडा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन में आसानी से मिल जाने वाला बेकिंग सोडा और नींबू, ये दोनों चीजें आपके दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में असरदार साबित हो सकती हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को एक हफ्ते में एक से दो बार ट्राई कर सकते हैं। कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले एक छोटी सी कटोरी में चुटकी भर बेकिंग सोडा निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में नींबू की कुछ बूंदें निकालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आप इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने सभी दांतों पर अप्लाई कर लीजिए। थोड़ी देर ब्रश से अपने दांतों को धीरे-धीरे रगड़ने के बाद आप कुल्ला कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित हो सकता है नमक

बेकिंग सोडा और नींबू के मिक्सचर के अलावा आप नमक की मदद से भी अपने दांतों की पीली परत से छुटकारा पा सकते हैं। सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए आप नमक से ब्रश कर सकते हैं। एक हफ्ते में दो से तीन बार इस तरह से नमक का इस्तेमाल करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको कम मात्रा में ही नमक यूज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल