1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Mothes's Day 2022 को इंडिया टीवी ने बनाया खास, #MeriMaaMeriTaqat के जरिए लोगों ने मां के लिए शेयर किए अपने जज्बात

Mothes's Day 2022 को इंडिया टीवी ने बनाया खास, #MeriMaaMeriTaqat के जरिए लोगों ने मां के लिए शेयर किए अपने जज्बात

 Published : May 08, 2022 10:25 am IST,  Updated : May 08, 2022 09:58 pm IST

Mother's Day 2022: मदर्स डे 2022 के मौके पर आज इंडिया टीवी ने अपने नए अभियान के साथ सभी माताओं के लिए दिन को और भी खास बनाने का फैसला किया।

Mother's Day 2022- India TV Hindi
Mother's Day 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज (8 मई) को मदर्स डे मनाया जा रहा है।
  • आज हम आपके लिए एक नया अभियान - 'मेरी मां मेरी तकात लेकर आए हैं' जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं।

इंडिया टीवी ने अपनी मुहीम #MeriMaaMeriTaqat के जरिए मदर्स डे को खास बना दिया है। आपमे से कई लोगों ने अपनी मां के साथ तस्वीरें भेजीं और उनके साथ बिताए पलों को इंडिया टीवी के साथ साझा किया।

मां जिंदगी को सुकून से भर देती है, उंगली पकड़कर चलना सिखाती है, हमारी खुशी में खुश और तकलीफों में दर्द बांटती है। परिवार की हर जरूरत का ख्याल रखती है। मदर्स डे के मौके पर कई लोग अपनी मां को बाहर ले जाते हैं जबकि कुछ लोग उन्हें गिफ्ट देकर या उनके लिए कुछ अलग करके या कुछ डिश बनाकर उन्हें खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। 

हालांकि मां का आभार व्यक्त करने के लिए जीवन भी कम पड़ जाता है लेकिन फिर भी उनके लिए एक ऐसा दिन बनाया गया है, जिस दिन उन्हें स्पेशल फील कराया जाए। ऐसे में आज मदर्स डे के मौके पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का समय है जो बिना शर्त पूरे जीवन अपने बच्चों को प्यार, देखभाल और आशीर्वाद देती हैं।

इंडिया टीवी के दर्शकों ने मां के साथ भेजी अपनी तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल