1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टीनएज में कदम रख चुका है आपका बच्चा, तो पैरेंट्स को अपनी परवरिश के तरीके को बदल लेना चाहिए

टीनएज में कदम रख चुका है आपका बच्चा, तो पैरेंट्स को अपनी परवरिश के तरीके को बदल लेना चाहिए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 07, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 02:21 pm IST

बच्चों की बढ़ती हुई उम्र के साथ-साथ आपको परवरिश करने के अपने तरीके को भी बदलते रहना चाहिए। अगर आपको बच्चा भी टीनएजर है तो आपको अपनी परवरिश में इस तरह की बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

Best Parenting Tips- India TV Hindi
Best Parenting Tips Image Source : FREEPIK

पैरेंट्स होने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि आपको अपने बच्चे की परवरिश में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़नी चाहिए। लेकिन टीनएज में बच्चों को समझना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। इसलिए टीनएज में अपने बच्चे की परवरिश करते समय आपको कुछ पैरेंटिंग टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। अगर आपने अपने टीनएज बच्चे की परवरिश में सावधानी नहीं बरती तो आपके और आपके बच्चे के बीच में दूरियां पैदा हो सकती हैं।

दोस्त बनने की कोशिश करें

अब आपको अपने बच्चे के साथ सख्ति बरतना कम कर देना चाहिए। अगर आप ज्यादा स्ट्रिक्ट बने रहेंगे तो बच्चे आपसे बातें छुपाने लग जाएंगे। इसलिए आपको अपने बच्चे का दोस्त बनने की कोशिश करनी चाहिए। दोस्त बनकर आप उन्हें सही और गलत की पहचान करना सिखाएंगे तो बच्चे आपकी बात जरूर मानेंगे। 

सोचने की आजादी दें

जब बच्चे अपनी टीनएज में कदम रख दें, तो आपको उन्हें सोचने की आजादी देनी चाहिए। आपको पहले की तरह हर बात पर अपने बच्चे को टोकना नहीं चाहिए। क्योंकि अब आपका बच्चा बड़ा हो रहा है और आपकी इस आदत की वजह से वो चिड़चिड़ेपन का शिकार बन सकता है। अब बच्चों को अपने फैसले खुद लेने की आजादी दें। उन्हें कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना है, किस फील्ड में जाना है या फिर किस तरह का खाना खाना है, आपको इस तरह के मुद्दों में उनके साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। 

बच्चों से इरिटेट न हों

टीनएज में बच्चों में न केवल शारीरिक रूप से कुछ बदलाव आते हैं। इसके अलावा हॉर्मोनल चेंज की वजह से भी बच्चों में मूड स्विंग्स देखने को मिल सकते हैं। आपको बच्चों के बर्ताव से इरिटेट न होकर उन्हें बताना चाहिए कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ रहेंगे। अगर आप कभी अपने बच्चे से इरिटेट होने लगें तो अपनी टीनएज के दौर को याद कर लीजिएगा। आपको खुद-ब-खुद परवरिश करने के सही तरीके के बारे में अंदाजा लग जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

पैरेंट्स को बच्चों की परवरिश के दौरान फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स, मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेगा बच्चा

अगर आपके दोस्त में हैं ऐसी खूबियां, तो किसी भी हालत में नहीं तोड़नी चाहिए दोस्ती

आपकी इन आदतों की वजह से रिलेशनशिप में हो सकते हैं सबसे ज्यादा झगड़े, समय रहते सुधार लें वरना हो सकता है ब्रेकअप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल