Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Promise Day 2025: रिश्तों में घोलनी है प्यार की मिठास तो इस प्रॉमिस डे प्रेमी से करें ये 3 वादें, जीवनभर का मिलेगा साथ

Promise Day 2025: रिश्तों में घोलनी है प्यार की मिठास तो इस प्रॉमिस डे प्रेमी से करें ये 3 वादें, जीवनभर का मिलेगा साथ

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Feb 11, 2025 06:30 am IST, Updated : Feb 11, 2025 06:30 am IST

Promise day 2025: 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। ऐसे में आप इन 3 वादों के साथ अपने प्रेमी का दिल जीत सकते हैं। क्या हैं ये, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

प्रॉमिस डे - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL प्रॉमिस डे

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इसी के तहत 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। प्रॉमिस डे पर लोग अपनी मोहब्बत को जीवनभर निभाने की कसमें खाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने रिलेशनशिप को शादी में बदलने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं आप शादीशुदा हैं तो अपने पति या पत्नी से कुछ नए वादे कर सकते हैं जो कि आप दोनों के रिश्ते में भरोसा और प्यार बढ़ाने में मदद करेगा। तो, आइए जानते हैं आज उन 3 प्रॉमिस के बारे में जिसे हर प्रेमी को अपने पार्टनर को करना चाहिए।

Related Stories
Promise Day'- India TV Hindi

इस 'प्रॉमिस डे' पर इन शुभकामना भरे शायरी और वादों के साथ अपने रिश्ते को बनाएं और मजबूत

पार्टनर से करें ये वादें:

  • रिस्पेक्ट करने का वादा: हम प्यार तो करने लगते हैं लेकिन एक दूसरे की इज्जत करना कम कर देते हैं। आपसी रिस्पेक्ट की बात आपको कभी नहीं भूलना चाहिए। आपको चाहे जो हो एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना चाहिए क्योंकि अगर इसकी कमी होती है तो रिश्ता खराब होने लगता है। तो, इस बार प्रॉमिस डे पर एक दूसरे के रिस्पेक्ट का वादा करें। 

  • समय देने का वादा: आपको एक दूसरे को समय देने का वादा करना चाहिए। क्योंकि इसकी कमी से रिश्ते खराब होने लगते हैं। तो, आपको करना ये है कि अपने साथी को समय देने का वादा करें। वादा करें कि आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखेंगे और इन दोनों के बीच समय निकालेंगे अपने रिश्ते के लिए। आप अपने रिश्ते को समय देते हुए आगे बढ़ाएंगे। समय नहीं भी हो तब भी आप समय निकाल लेंगे।

  • सपोर्ट: हर पार्टनर को अपने पार्टनर से सपोर्ट चाहिए होता है। हर साथी चाहता है कि चीजें चाहें गलत हो या सही उसका पार्टनर उसे सपोर्ट करे ताकि उसका रिश्ता मजबूत हो। तो, हर पार्टनर को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर को वादा करना चाहिए कि वो उन्हें हमेशा खुश रखेंगे और उनके हर काम में उनका सपोर्ट करेंगे।

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement