1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों में जमकर खाए जाने वाले ये 3 फल, सेहत के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक

गर्मियों में जमकर खाए जाने वाले ये 3 फल, सेहत के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 21, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 12:58 pm IST

गर्मियों के कुछ सीजनल फल आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी डाल सकते हैं। इसलिए आपको लिमिट में रहकर ही इन फलों का सेवन करना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

Seasonal Fruits- India TV Hindi
Seasonal Fruits Image Source : PEXELS

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों को ज्यादा कंज्यूम करने से आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। गर्मियों में खाए जाने वाले कुछ फलों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं।

  1. आम- गर्मियों में लोग आम खाने के बहाने ढूंढते नजर आते हैं। अगर आपने अपने इस पसंदीदा फल को ज्यादा खा लिया तो आपको फुंसी, गले में खराश-खुजली, अपच और डायरिया जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  2. तरबूज/खरबूज- तरबूज और खरबूज दोनों ही गर्मियों में आपकी बॉडी के अंदर पानी की कमी को पैदा होने से रोकने का काम करते हैं। हालांकि अगर आपने तरबूज का ज्यादा सेवन किया तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा तरबूज खाने से आपको लूज मोशन, ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वहीं खरबूज का ज्यादा सेवन करने से शुगर स्पाइक तेजी से हो सकता है इसलिए डायबिटीज का शिकार लोगों को ज्यादा खरबूज खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। खरबूज का ज्यादा सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम और मोटापे की चपेट में भी आ सकते हैं।

  3. जामुन- ज्यादा जामुन का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा जामुन खाने से कब्ज की समस्या भी पैदा हो सकती है।

किसी भी चीज की अति बुरी होती है। ध्यान रहे कि आपको इन सभी फलों को खाना बंद नहीं करना है। आप इन फलों को लिमिट में रहकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेहत की मजबूती के लिए फल खाना बेहद जरूरी है लेकिन आपको अपनी डाइट में बैलेंस बनाकर रखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल