1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदे और बदबूदार फ्रिज की सफाई करने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में चमक जाएगा

गंदे और बदबूदार फ्रिज की सफाई करने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में चमक जाएगा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 26, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 11:46 pm IST

अगर समय समय पर फ्रिज को साफ़ नहीं किया जाए तो उसमे से बदबू आने लगती है। ऐसे में सही समय पर फ्रिज की सफाई करते रहना चाहिए। यहां हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार बहुत ही आसानी से फ्रिज को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं।

गंदे और बदबूदार फ्रिज की सफाई - India TV Hindi
गंदे और बदबूदार फ्रिज की सफाई Image Source : SOCIAL

फ्रिज में खाने पीने की चीज़ें रखने की वजह से इसका इस्तेमाल भी बहुत ज़्यादा होता है। ज़्यादा इस्तेमाल की वजह से फ्रिज बहुत जल्द गंदा होता है। ऐसे मे अगर समय समय पर फ्रिज को साफ़ नहीं किया जाए तो उसमे से बदबू आने लगती है। दरअसल, खाना, सब्जी रखने से फ्रिज में  बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। कई बार फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि इसमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में सही समय पर फ्रिज की सफाई  करते रहना चाहिए। यहां हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार बहुत ही आसानी से फ्रिज को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं।

फ्रिज को साफ रखने के टिप्स:

फ्रिज को साफ करने से पहले स्विच ऑफ करें और उसके बाद फ्रिज से सारी सब्जियां और फल बाहर निकाल दें। अब उसके बाद फ्रिज के नीचे मोटा कॉटन का कपड़ा और पेपर बिछाएं। फ्रिज साफ़ करते समय उससे निकलने वाला पानी यह कपड़ा सोख लेता है और फ्लोर गन्दा नहीं होता है। फ्रिज को साफ़ पानी से पोछें, पोछने के बाद आप फ्रिज को एक घंटे के लिए खुला छोड़ दें। अगर फ्रिज से बदबू अभी भी रही है तो वाइट विनेगर से इसे साफ करें, अब फ्रिज में लगी सभी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह से धोएं।

फ्रिज को अंदर से साफ़ करने के लिए आप गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें:  

 

आप एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी रखें और इसमें नमक डालकर किसी कपड़े की मदद से फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह साफ कर दें अगर गुनगुने पानी से फ्रिज के दाग साफ़ हो तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा का पाउडर डालें। अब जिद्दी दागों को आसानी से निकालने के लिए इस लिक्विड में आधे नींबू का रस मिला दें। 

 

फ्रिज को हमेशा साफ कैसे रखें?

 

फ्रिज को हमेशा साफ रखने के लिए रोजाना एक बार फ्रिज को गीले कपड़े से साफ करें। या फिर आप फ्रिज के ऊपर पानी स्प्रे करें और फिर उसे साफ़ कॉटन के कपड़े से पोछें। इससे फ्रिज के दरवाजे पर दाग भी नहीं लगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल