1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भाई दूज के दिन मौनी रॉय के इन स्टाइलिश लुक को आज़माएं, हर कोई करेगा तारीफ

भाई दूज के दिन मौनी रॉय के इन स्टाइलिश लुक को आज़माएं, हर कोई करेगा तारीफ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 13, 2023 12:42 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 01:14 pm IST

किसी भी तीज-त्यौहार को ख़ास बनाने के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में भाई दूज के त्यौहार में सबसे ख़ास दिखने के लिए आप मौनी रॉय के इन लुक्स को आज़मा सकती हैं।

मौनी रॉय के स्टाइलिश लुक - India TV Hindi
मौनी रॉय के स्टाइलिश लुक Image Source : INSTAGRAM

देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को कई दिन तक मनाया जाता है। धनतेरस के बाद दिवाली उसके बाद गोवर्धन पूजा और फिर उसके बाद सबसे आखिरी में भैया दूज मनाया जाता है। 15 नवंबर 2023 को देशभर में भाई दूज मनाया जाएगा।  इस पर्व को भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा की कामना करती हैं। इस दिन बहने भाई को तिलक लगाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं। किसी भी तीज त्यौहार को ख़ास बनाने के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में भाई दूज के त्यौहार में सबसे ख़ास और दिलकश दिखने के लिए बहने भी कोई कसर बाकी नहीं रखती हैं। अगर आप अभी तक अपना लुक डिसाइड नहीं कर पाईं हैं तो हम आपको मौनी रॉय के कुछ लुक्स बता रहे हैं। इन लुक को क्रिएट कर आप किसी परी से कम नहीं दिखेंगी।

भाई दूज के दिन आप बेज कलर की ट्रांस्पैरेंट शिमरी साड़ी पहन सकती हैं। मोनी रॉय इस लुक में बेहद अलहदा दिल्ह रही हैं। इस लुक को क्रिएट करने के लिए बोल्ड आई मेकअप के साथ न्यूड लिप्स शेड लागेन और अपने बालों को हल्का कर्ल कर लें। 

अगर आप ब्लैक ऑउटफिट ट्राय करना चाहती हैं तो इन दिनों सीक्वेंस वाली साड़ियों का लोगों में बेहद क्रेज़ देखा जा रहा है। आप मौनी की तरह ये लुक ज़रूर ट्राय करें। इस लुक को आप मिनिमल रख सकती हैं। बोल्ड आई मेकअप के साथ बालों को स्ट्रेट रखें। आप भाई दूज के त्यौहार के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मौनी रॉय के स्टाइलिश लुक
Image Source : INSTAGRAMमौनी रॉय के स्टाइलिश लुक

अगर आप एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती तो एवरग्रीन लाल कलर की साड़ी भी आज़मा सकती हैं। लाल रंग की साड़ी में मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप अपना मेकअप मिनिमल रखें। साथ ही पर्ल का चोकर पहनें इससे आपका लुक खिल उठेगा। 

अगर आप एकदम ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो गुलाबी कलर की बनारसी साड़ी के साथ टेम्पल जूलरी पहनें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल