1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पोछा लगाने के बाद भी नहीं निकल रहा फर्श का मैल तो आज़माएं ये उपाय, शीशे की तरह चमक जाएगा फ्लोर

पोछा लगाने के बाद भी नहीं निकल रहा फर्श का मैल तो आज़माएं ये उपाय, शीशे की तरह चमक जाएगा फ्लोर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 14, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 04:05 pm IST

अगर आप चाहें, तो घर पर रखी कुछ चीजों से बेहतरीन और असरदार फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में ये सभी चीजें मिलानी होंगी और फिर पोछा लगाना होगा।

floor cleaner - India TV Hindi
floor cleaner Image Source : SOCIAL

घर की अगर ढंग से साफ़ सफाई न कि जाए तो इससे सिर्फ घर दिखने में ही गन्दा नहीं लगता है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद हानिकाकर है। गंदगी धूल मिट्टी से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में लोग अपने घर की साफ़ सफाई पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन कई बार लाख साफ़ सफाई के बाद भी फ्लोर पर इतने ज़िद्दी दाग लगे होते हैं कि वो निकलते नहीं हैं। इससे न सिर्फ फर्श गंदा लगता है, बल्कि इस कारण जर्म्स और अन्य बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गंदे फ्लोर को साफ़ करने के लिए चाहें तो घर पर रखी कुछ चीजों से बेहतरीन और असरदार फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में ये सभी चीजें मिलानी होंगी और फिर पोछा लगाना होगा।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • नींबू: नींबू का इस्तेमाल सिर्फ खाने पीने या फिर स्किन या हेयर के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि यह आपके घर को चमकाने में भी बेहद कारगर है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड वाले गुण गंदी से गंदी चीज़ें को आसानी से साफ़ करते हैं।
  • डिटर्जेंट पाउडर – बर्तन और कपड़ा धोने वाला लिक्विड पाउडर का इस्तेमाल आप फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर एक न्यूट्रल क्लीनर है। यह फ्लोर की गंदगी और चिकनाई को हटाने में  कारगर है। 
  • सफेद सिरका – घर पर फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। सिरका एक डिग्रीजर है और इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो ग्रीस और चिपकी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
  • सेनेटाइजर: कोविड काल में सेनेटाइजर बहुत ज़्यादा किया गया है। अपने फ्लोर का क्लीनर तैयार करने के लिए आप आप सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करें। 

ऐसे तैयार करें फ्लोर क्लीनर

घर पर फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले कुछ 10 से 15 नींबू के छिलके लें। अब इन छिलकों पर डिटर्जेंट पाउडर डालें।अब इन नींबू को ग्राइंडर में एकदम बारीक पीस लें। जब पीसकर हो जाए तब उसमें अच्छी तरह से छान लें। अब इसे 1 से 2 लीटर पानी में मिलाएं। उसके बाद इसमें 1 कप सफेद सिरका और आधा कप सेनेटाइजर मिक्स करें। आपका फ्लोर क्लीनर तैयार है। अब इस क्लीनर को एक डिब्बे में रख दें। पोछा मारने से पहले एक बाल्टी में पानी में और उसमे एक कप ये क्लीनर मिलाएं। इस पानी से फर्श को अच्छी तरह से साफ़ होगा।  आप इस घोल से किचन, बेडरूम समेत घर की सभी जगहों के फ्लोर को आसानी से साफ कर सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल