1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दांतों पर जम गए हैं ज़िद्दी प्लाक तो इस चीज़ का करें इस्तेमाल, मतियों की तरह चमकने लगेंगे पीले दांत

दांतों पर जम गए हैं ज़िद्दी प्लाक तो इस चीज़ का करें इस्तेमाल, मतियों की तरह चमकने लगेंगे पीले दांत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 28, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 05:21 pm IST

बेकिंग सोडा को कई प्रकार की चीजों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन,दांतों के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने दांतों के लिए इससे टूथपेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा टूथपेस्ट- India TV Hindi
बेकिंग सोडा टूथपेस्ट Image Source : SOCIAL

 बेकिंग सोडा का इस्तेमाल डोसा, इडली, पुआ, केक जैसे कई रेसिपी को बनाने के लिए किया जाता रहा है। ये असल में फर्मेंटेशन में काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सफेद पाउडर दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसके इस्तेमाल से आपके पीले दांतों की छुट्टी हो जाएगी। बेकिंग सोडा से टूथपेस्ट बनाकर आप अपने दांतों पर जमे ज़िद्दी पीले प्लाक से छुटकारा पा सकते हैं. दरअसल, दांतों के लिए ये कई प्रकार से काम कर सकता है। पहले जहां ये दांत साफ करने में मदद करता है, वहीं ये एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि दांतों में लगे कीड़ों की सफाई में मददगार है। इसके अलावा भी ये दांतों के लिए क्यों फायदेमंद और इसका इस्तेमाल कैसे करें जानते हैं।

बेकिंग सोडा से ऐसे बनाएं टूथपेस्ट: 

बेकिंग सोडा से टूथपेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू का रस मिलाकर रख लें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और लौंग का तेल मिला लें। अब सबको गाढ़े पेस्ट की तरह बनाकर तैयार कर लें। इसे एक डिब्बी बंद कर लें और हर बार ब्रश करने के दौरान इसे पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इससे आपको सिर्फ एक बार ही अपने दांतों को ब्रश करना है। ये आपके दांतों की चमक बढ़ाने में मददगार है।

बेकिंग सोडा से ब्रश करने के फायदे: 

बेकिंग सोडा से ब्रश करने के फायदे कई हैं। पहले तो ये फ्लोराइड (fluoride) से भरपूर है जो कि दांतों के पीलेपन को साफ करने में मददगार है। ये दांतों से गंदगी को साफ करता है और गंदगी की पूरी परत को निकाल देता है। इसके अलावा ये दांतों के अंदर लगे प्लाक को भी साफ करने में मददगार है जिससे दांत अंदर से भी साफ रहते हैं। साथ ही ये पेस्ट एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि दांतों में लगे कीड़े को साफ करता है और इसे अंदर तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपने दांतों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। हफ्ते में ये काम तीन बार करने से भी आपके दांत मोती की तरह चमक सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल