1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी हौसला देने का काम करेगी विकास सर की ये बातें, सफल होने के लिए घोल कर पी जाएं उनके प्रेरक विचार

मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी हौसला देने का काम करेगी विकास सर की ये बातें, सफल होने के लिए घोल कर पी जाएं उनके प्रेरक विचार

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 23, 2025 07:01 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 07:01 am IST

Vikas Divyakirti Motivational Quotes: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति किसी पहचान के मौहताज नहीं है। उनकी गिनती देश के सबसे प्रसिद्ध शिक्षकों में की जाती है। वो कोचिंग संस्थान 'दृष्टि IAS के संस्थापक हैं। वो अक्सर अपनी प्रेरक बातों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसे में यहां हम विकास सर के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आप

Vikas Divyakirti Quotes- India TV Hindi
Vikas Divyakirti Quotes Image Source : DRISHTIIAS.COM

Vikas Divyakirti Motivational Quotes: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति भारत के एक लोकप्रिय शिक्षक, पूर्व सिविल सेवक और उद्यमी हैं। वे मुख्य रूप से UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच अपने सरल और प्रभावी शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं। वो दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान 'दृष्टि IAS' (Drishti IAS) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। यह संस्थान 1999 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवा रहा है। उन्होंने 1996 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास की थी और उनकी 384वीं रैंक आई थी। उन्हें गृह मंत्रालय में पद मिला था, लेकिन शिक्षण के प्रति अपने लगाव के कारण उन्होंने एक साल के भीतर ही इस्तीफा दे दिया। वे सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। उनके पढ़ाने के मजाकिया अंदाज से जुड़े वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वे अक्सर सामाजिक मुद्दों, दर्शन और जीवन के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण पर बात करते हैं, जिसके कारण केवल छात्र ही नहीं, बल्कि आम लोग भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं। विकास दिव्यकीर्ति के विचार लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक , अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेगी और जीवन में सफल बनाएगी।

Vikas Divyakirti Motivational Inspirational Quotes in Hindi

  • दुनिया एक जादुई खिलौना है, जो मिल जाए वह मिट्टी और जो न मिले वह सोना है।
  • धूल की तरह उड़ती हैं अफवाहें, सत्य जानने के लिए सब्र करना पड़ता है।
  • खामोश रहिए और अपनी सफलता को शोर मचाने दीजिए।
  • क्यों डरें जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं हुआ तो तजुर्बा होगा।
  • किसी से नाराज हैं तो दुश्मनी करके समय बर्बाद मत कीजिए, सबसे अच्छा है कि उसे इग्नोर कीजिए।
  • सफलता किसी मंजिल का नाम नहीं, यह तो रोज खुद से की गई एक ईमानदार कोशिश का परिणाम है।
  • जो व्यक्ति असफलता से डरता है, वह असल में प्रयास करने से भागता है।
  • जीवन में परिवर्तन तभी आता है जब हम बहाने नहीं, समाधान ढूंढने लगते हैं।
  • यदि आपका संघर्ष अगर सच्चा है, तो नतीजे देर से ही सही लेकिन ठोस मिलते हैं।
  • कभी भी अपनी तुलना किसी से मत करो, क्योंकि तुम्हारी यात्रा तुम्हारे सपनों की दिशा में है, किसी और की नहीं।
  • वक्त सबको मिलता है, फर्क इतना है कोई वक्त को बदल देता है, कोई वक्त बदलने का इंतजार करता रह जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल