1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Water Purifying Tips: बिना आरओ मशीन के ऐसे करें पीने के पानी को प्यूरिफाई, जानें पानी को शुद्ध करने का घरेलू तरीका

Water Purifying Tips: बिना आरओ मशीन के ऐसे करें पीने के पानी को प्यूरिफाई, जानें पानी को शुद्ध करने का घरेलू तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 27, 2022 10:45 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 10:45 pm IST

Water Purifying Tips: स्वस्थ्य शरीर के लिए साफ पानी का बेहद ज़रूरी है। कीटाणु रहित पानी शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। इन घरेलू तरीकों से आप पानी को साफ कर सकते हैं।

purify water at home - India TV Hindi
purify water at home Image Source : SOURCE

Highlights

  • स्वस्थ्य शरीर के लिए साफ पानी का बेहद ज़रूरी है
  • कीटाणु रहित पानी शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है

Water Purifying Tips: हमारे शरीर का 72 प्रतिशत हिस्सा पानी है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साफ पानी पीना काफी जरूरी होता है। दूषित पानी से कई प्रकार की बीमारियां होती है। ऐसे में घरों में पानी साफ करने के लिए लोग कई अलग अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोग वाटर कूलर लगाते हैं तो वहीं कई लोग आरओ मशीन से पानी शुद्ध करके पीते हैं, वहीं कई लोग बंद बोतल का पानी भी खरीद कर पीते हैं, लेकिन कई बार इसकी स्वच्छता पर भी सवाल उठता है। ऐसे में घर में पानी को शुद्ध करने का तरीका जरूर मालूम होना चाहिए। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिससे अपनाकर आप घर में ही पानी को प्यूरिफाई कर सकते हैं।

अच्छे से उबाल लें पानी

अगर आप घर में ही पानी को प्यूरिफाई करना चाहते हैं तो पानी को उबालकर ही पिएं। हमारे बड़े बुजुर्ग पानी को उबालकर पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि पानी उबालने से कीटाणु मर जाते हैं। इसके लिए पानी को अच्छे से खौला लें और इसके बाद पानी को अच्छे से ठंडा होने दें। जब पानी ठंडा हो जाए उसके बाद ही इसका सेवन करें।

ये तरीका अपनाकर फिटकरी से करें पानी साफ

पानी को साफ करने के लिए आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी से पानी को साफ करने के लिए पहले हाथ को अच्छे से धो लें। इसके बाद फिटकरी को लेकर पानी की मात्रा के हिसाब से पानी में फिटकरी के घूमाएं और जब पानी हल्का सफेद दिखने लग जाए तो फिटकरी को निकाल लें। फिटकरी को कपड़े में लपेटकर ही पानी में डालें। इससे पानी पूरी तरीके से कीटाणु रहित हो जाते हैं।

Navratri Recipes: नवरात्रि में बनाएं ये स्वाद से भरपूर रेसिपीज, जानें बनाने की विधि

क्लोरीन की गोलियों से करें साफ

पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आसानी से क्लोरीन की गोलियां मिल जाएंगी। इन गोलियां को पानी में डालें। ध्यान रहे कि क्लोरीन की गोलियां पानी में डालने के बाद करीब 30 मिनट तक पानी का इस्तेमाल न करें।

Aak Flower: दर्द से लेकर झुर्रियों तक बेहद लाभकारी है ये फूल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

ब्लीच से करें पानी में कीटाणुओं का सफाया

पानी को साफ करने के लिए ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीच आसानी से घरों में मिल जाता है। ब्लीच का इस्तेमाल कुछ लोग सफाई करने के लिए भी करते हैं, हालांकि ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइट भी होना चाहिए पानी। पानी साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लीच में खुशबू, रंग या कोई अन्य चीज नहीं होनी चाहिए।

नींबू के रस का करें इस्तेमाल

अगर पानी में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करना चाहते हैं तो नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू की कुछ बूंदें आपको साफ पानी दिलाने में मदद करेगी। एक रिसर्च के मुताबिक नींबू के रस से पानी के बैक्टीरिया सोलर डिसइंफेक्शन तकनीक से ज्यादा बेहतर तरीके से साफ हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

लाखों में है सारा अली खान के इन अतरंगी बैग्स की कीमत, इस वाले की कीमत आपको कर देगी हैरान

Induction Vs Gas: कुकिंग के लिए गैस बेहतर है या इंडक्शन चूल्हा? जानिए किसका इस्तेमाल करना है फायदेमंद

Children Car Safety Tips: कार में बच्चों के साथ ट्रैवलिंग करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दुर्घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल