1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है?

टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 02, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 03:50 pm IST

टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालना गार्डनिंग में एक बहुत ही लोकप्रिय 'घरेलू नुस्खा' है। लोग इन दिनों इस तरीके का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है।

टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? - India TV Hindi
टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? Image Source : MAGNIFIC

गर्मी के मौसम में पौधे जल्दी सूखने लगते हैं। ऐसे में लोग पौधों की देखबाल के लिए किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल। इन दिनों बागवानी के शौकीन टमाटर के पौधे की देखभाल के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये एक बेहद लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है। रसोई में काम आने वाला यह छोटा सा पाउडर टमाटर के पौधों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक साबित हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है। चलिए जानते हैं। 

टमाटर के पौधे में बेकिंग सोडा डालने के फायदे

1. टमाटर का स्वाद मीठा बनाना

टमाटर के पौधे के आस-पास की मिट्टी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कने से मिट्टी का एसिडिक लेवल थोड़ा कम हो जाता है। टमाटर को हल्की अम्लीय मिट्टी पसंद होती है, लेकिन जब बेकिंग सोडा मिट्टी के पीएच लेवल को संतुलित करता है, तो यह टमाटर के फल में एसिड की मात्रा को कम कर देता है। इसके परिणामस्वरूप पौधे पर उगने वाले टमाटर अधिक मीठे और स्वादिष्ट होते हैं।

2. फंगल इन्फेक्शन 
टमाटर के पौधों पर अक्सर फंगस का हमला होता है, जिससे पत्तियां काली या पीली पड़कर गिरने लगती हैं। बेकिंग सोडा में एंटी-फंगल गुण होते हैं। जब आप इसके घोल का छिड़काव पत्तियों पर करते हैं, तो यह पत्तियों की सतह पर फंगस को पनपने से रोकता है।

3. कीड़े-मकौड़ों से बचाए
यह घरेलू नुस्खा एक कीटनाशक की तरह भी काम करता है। इसके छिड़काव से पत्तियां खाने वाले कीड़े, एफिड्स और चींटियां पौधे से दूर रहती हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
बेकिंग सोडा को कभी भी सीधे या बहुत अधिक मात्रा में पौधे पर नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम पौधे को जला सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 लीटर पानी में 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच लिक्विड डिश सोप या नीम का तेल मिलाएं। स्प्रे को पूरे पौधे पर छिड़कने से पहले पौधे की एक या दो पत्तियों पर थोड़ा सा छिड़कें और 24 घंटे देखें। अगर पत्तियां जलती या पीली नहीं पड़ती हैं, तो यह सुरक्षित है। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरें और सुबह के समय या शाम को सूरज ढलने के बाद पौधे की पत्तियों और तनों पर छिड़कें। तेज धूप में छिड़काव करने से पत्तियां झुलस सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल