1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या पानी चाहिए क्या नहीं, ठंडक पहुंचाने वाली हर चीज नहीं है फायदेमंद

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या पानी चाहिए क्या नहीं, ठंडक पहुंचाने वाली हर चीज नहीं है फायदेमंद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 08, 2026 07:21 am IST,  Updated : May 08, 2026 07:21 am IST

What Drinks Keep The Body Hydrated: शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए अगर आप कोई भी तरल पदार्थ पी रहे हैं और सोच रहे हैं कि इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, तो ऐसा करना गलत है। जानिए गर्मी में क्या पीना चाहिए क्या नहीं?

गर्मी में क्या पानी चाहिए, क्या नहीं- India TV Hindi
गर्मी में क्या पानी चाहिए, क्या नहीं Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में शरीर को पसीना निकलता है जिसकी वजह से हिडाइड्रेशन हो सकता है। कई बार धूप में काम करने और पानी कम पीने से समस्या बढ़ सकती है। इससे हीट एग्जॉस्टशन और बाद में हीट स्ट्रोक हो सकता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। हालांकि हर तरल पदार्थ और ठंडी चीजें शरीर को हाइड्रेट रखें ये जरूरी नहीं है। हर पेय पदार्थ पौष्टिक हो ऐसा भी जरूरी नहीं है। कुछ ड्रिंक ठंडे होते हैं लेकिन उनमें सिर्फ कैलोरी होती हैं और एनर्जी देने की बजाय उनसे शरीर को सिर्फ ज्यादा शुगर और कैलोरी मिलती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से पेय पदार्थ गर्मी में पीने चाहिए और क्या नहीं पीना चाहिए?

डाइटिशियन स्वाति सिंह ने बताया कि कि हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी या कोई दूसरे ड्रिंक पानी ही नहीं है। इसका मतलब है गर्म मौसम में अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से अच्छे तरल पदार्थों को सेवन करना।

गर्मी में क्या नहीं पीना चाहिए

पैकेटबंद जूस- अगर आप पैकेट बंद जूस को ये सोचकर पी रहे हैं कि इससे शरीर को फायदा मिलेगा और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, तो ये है। बाजार में बिकने वाले फलों के जूस में बहुत चीनी होती है। इसमें फलों का रस और फाइबर बहुत कम होता है। इससे खून में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

आइस्ड टी- हेल्दी सोचकर कुछ लोग आइस टी पीते हैं जो सिर्फ चीनी या हाई-फ्रक्टोज सिरप होता है। ज्यादा पीने से कई बार पेशाब आ सकता है जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।

शेक- कई बार आप गर्मी में ठंडा-ठंडा शेक पीते हैं। अगर बाजार के पैकेट बंद प्रोटीन शेक पीते हैं तो इन्हें पचाना मुश्किल होता है। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। बनाने शेक, मैंगो शेक से बॉडी में सिर्फ शुगर जाती है।

ठंडे ड्रिंक- कुछ लोग गर्मी में प्यास बुझाने के लिए ठंडे ड्रिंक पीते हैं। फ्लेवर्ड सोडा पीते हैं। जिससे शरीर को ठंडक के बजाय चीनी और कैलोरी मिलती हैं। ऐसी चीजों से आपको बचना चाहिए।

गर्मी में क्या पीना चाहिए?

नारियल पानी- भीषण गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद है। ताजा नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी होती है।

कोकम का रस- आंतों को ठंडक पहुंचाने से पेट फूलने, एसिडिटी की समस्याओं को रोकने में इससे मदद मिलती है। कोकम को आप खाना खाने के बाद पी सकते हैं। इससे पाचन में भी सुधार आता है।

आयुर्वेदिक ड्रिंक- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जड़ी-बूटियों वाला पानी जैसे पुदीने का पानी, तुलसी का पानी, तरबूज, संतरे के टुकड़े डालकर डिटॉक्स वाटर, सौंफ का पानी पानी चाहिए। इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं और आंतों को ठंडक मिलती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल