1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चेहरे पर बार-बार पैदा हो जाते हैं जिद्दी पिंपल्स? कहीं इन विटामिन्स की कमी का संकेत तो नहीं

चेहरे पर बार-बार पैदा हो जाते हैं जिद्दी पिंपल्स? कहीं इन विटामिन्स की कमी का संकेत तो नहीं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 19, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 11:05 pm IST

कुछ लोगों के चेहरे पर अक्सर पिंपल्स या फिर दाग-धब्बे निकलते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि शरीर में पैदा हुई किसी जरूरी विटामिन की कमी भी इस समस्या का मुख्य कारण हो सकती है?

किस विटामिन की कमी से पिंपल्स निकलते हैं?- India TV Hindi
किस विटामिन की कमी से पिंपल्स निकलते हैं? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों की कमी की वजह से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है? त्वचा पर दिखाई देने वाले कुछ लक्षण शरीर में पैदा हुई कुछ जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए पता लगाते हैं कि आपके चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स किस विटामिन की कमी की वजह से पैदा हो सकते हैं।

विटामिन ए की कमी

अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकलते हैं, तो आपकी बॉडी में विटामिन ए की कमी हो सकती है। स्टडी के मुताबिक जिन लोगों के शरीर में विटामिन ए की डेफिशिएंसी होती है, उनके चेहरे पर अक्सर पिंपल्स निकलते रहते हैं। विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए आप केल, पालक, आम और अमरूद का सेवन कर सकते हैं। चिकन, मछली, पनीर और अंडे में भी विटामिन ए की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

विटामिन ई की कमी

विटामिन ए के अलावा विटामिन ई की कमी की वजह से भी आपके चेहरे पर पिंपल्स या फिर दाग-धब्बे निकल सकते हैं। अगर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप विटामिन ई रिच फूड आइटम्स को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट्स, गेहूं के बीज, सूरजमुखी, जैतून और कपास के बीज के तेल में विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

गौर करने वाली बात

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ विटामिन की कमी की वजह से ही चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलते? जो लोग बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, उनके चेहरे पर भी मुंहासे पैदा हो सकते हैं। जंक फूड या फिर तला-भुना खाना खाने से भी चेहरे पर दाग-धब्बे पैदा हो सकते हैं। फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को भी इम्प्रूव करने की कोशिश करनी होगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल