1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चने की दाल से चुटकियों में बनाएं चटपटी चटनी, सर्दियों के मौसम में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

चने की दाल से चुटकियों में बनाएं चटपटी चटनी, सर्दियों के मौसम में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 19, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 04:54 pm IST

क्या आपने कभी चने की दाल की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो आपको इस बेहद आसान रेसिपी को इस बार सर्दियों में जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं चने की दाल की चटनी?- India TV Hindi
कैसे बनाएं चने की दाल की चटनी? Image Source : SOCIAL

क्या आपको भी अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको चने की दाल की चटनी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। इस चटनी को चखते ही आपके सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे। अगर आप सही मात्रा में चने की दाल की चटनी का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आइए इस चटनी की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- चना दाल की चटनी बनाने के लिए चने की दाल, लाल मिर्च, सरसों का तेल, हींग, राई, जीरा, करी पत्ता, उड़द की दाल, हल्दी और नमक की जरूरत पड़ेगी।

दूसरा स्टेप- पैन में सरसों के तेल को डालकर गर्म कर लीजिए। अब गर्म तेल में चने की दाल और लाल मिर्च डालकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- जब दाल अच्छी तरह से रोस्ट हो जाए, तब आपको पैन में हींग, जीरा, कसी हुई अदरक, उड़द की दाल और करी पत्ता डालकर इन सभी चीजों को भी भून लेना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको इन सभी रोस्टेड चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक-बारीक पीस लेना है। बस अब आपकी चटनी लगभग तैयार होने वाली है।

पांचवां स्टेप- चटनी को मिक्सर से कटोरे में ट्रांसफर कर लीजिए। चटनी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें राई और जीरे का तड़का लगा लीजिए।

अब आप इस चटनी को सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। इस चटनी को किसी भी खाने की चीज के साथ सर्व किया जा सकता है। इस चटनी को सही मात्रा में कंज्यूम कर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। सर्दियों में इस चटनी का सेवन कर बार-बार बीमार पड़ने से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा इस चटनी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल