1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. World Environment Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानिए इतिहास, कोट्स और इस साल की थीम

World Environment Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानिए इतिहास, कोट्स और इस साल की थीम

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 04, 2022 10:15 am IST,  Updated : Jun 04, 2022 10:15 am IST

World Environment Day 2022: आईए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है? इसका इतिहास और इस साल के थीम के बारे में।

World Environment Day 2022- India TV Hindi
World Environment Day 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की नींव रखी।
  • इस साल की थीम 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' रखी गई है।

World Environment Day 2022:  धरती हमारी मां है, धरती हमारी जननी है और प्रकृति हमारा जीवन है। प्रकृति के बिना इंसान का जीवन संभव नहीं है, लेकिन बावजूद इसके हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं और प्रकृति से दूर जा रहे हैं।  

कई शहरों में आज पॉल्युशन लेवल इतना बढ़ गया है कि सांस लेना भी दूभर हो गया है। इसलिए, हम सबको ध्यान देना होगा कि ज्यादा से ज्यादा  पेड़ लगाएं साथ ही गंदगी और प्रदूषण न फैलने दें। 

ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी दुनिया में हर साल 5 जून को जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आईए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है? इसका इतिहास और इस साल के थीम के बारे में। 

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

दुनिया में पर्यावरण को नुकसान काफी पहुंचाया जा रहा है। लोग वन और जंगल को नष्ट किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए प्रदूषण और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाया जाए इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। 

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। दुनिया में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है जिससे हमारे जीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की नींव रखी। जिसके बाद से हर साल इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।  इस दिवस को पहली बार 5 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था जिसमें लोगों को पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरूक किया गया था। इसमें कुल 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पहली बार 1974 में अमेरिका के स्पोकेन में 'ओनली वन अर्थ' थीम के साथ मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम 

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम की बात करें तो इस साल की थीम - 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' (Only One Earth)  यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है। 

विश्व पर्यावरण दिवस के कोट्स

  1. धरती की चाहते हो सुरक्षा, पर्यावरण की करनी होगी रक्षा
  2. पेड़-पौधे हैं मानव के लिए वरदान, मत करो इनका अपमान
  3. चारों तरफ बढ़ाओ जागरूकता, पर्यावरण है आज की आवश्यकता..
  4. पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं। यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि हम भी जल्द ही खतरे में होंगे।- रोजर टोरी पीटरसन
  5. पृथ्वी के सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं।- महात्मा गांधी
  6. हम दुनिया के जंगलों के लिए क्या कर रहे हैं, लेकिन दर्पण हमें दिखलाता हैं कि हम अपने और एक दूसरे के लिए क्या कर रहे हैं- महात्मा गांधी
  7. खुदा का शुक्र है कि इंसान उड़ नहीं सकते, वर्ना आसमान और धरती दोनों को ही बर्वाद कर देते। ~ हेनरी डेविड थॉरो

ये भी पढ़ें - 

Bank Holidays June 2022: जून में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

Summer Vacations Tips: बच्चों की गर्मी की छुट्टियां ऐसे बनाएं गैजेट फ्री

Tulsi Plant Care: बार-बार सूख जाता है तुलसी का पौधा? अपनाएं ये सरल उपाय

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल