1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Heart Day 2017: राजधानी दिल्ली में 70 % लोग नहीं ले पाते है पूरी नींद, बन रहा है दिल की बीमारियों का कारण

World Heart Day 2017: राजधानी दिल्ली में 70 % लोग नहीं ले पाते है पूरी नींद, बन रहा है दिल की बीमारियों का कारण

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 01:48 pm IST

दिल्ली के 71 फीसदी लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। इसी तरह 71 फीसदी का मानना है कि उन्हें आफिस के साथ ही घर में भी तनाव महसूस होता है। दिल्ली में 79 प्रतिशत लोगों का मानना है उन्हें अधिक समय तक काम करना पड़ता है और यह हृदय को स्वस्थ रखने में एक बड़ी

heart- India TV Hindi
heart

हेल्थ डेस्क: राजधानी दिल्ली के 71 फीसदी लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। इसी तरह 71 फीसदी का मानना है कि उन्हें आफिस के साथ ही घर में भी तनाव महसूस होता है। दिल्ली में 79 प्रतिशत लोगों का मानना है उन्हें अधिक समय तक काम करना पड़ता है और यह हृदय को स्वस्थ रखने में एक बड़ी रुकावट बनता है।

विश्व हृदय दिवस पर बुधवार को सफोलालाइफ अध्ययन 2017 पेश किया गया जिसमें यह पता लगाया है कि लोग क्यों अपने हृदय के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कोशिश नहीं कर पा रहे, जबकि उन्हें इसके खतरों की भलीभांति जानकारी है।

सफोलालाइफ अध्ययन 2017 का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य की बाधाओं को समझना है, जिससे स्वस्थ हृदय के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और इससे जुड़ी आदतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यह अध्ययन दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में 1306 व्यक्तियों पर किया गया है।

दिल्ली में इस अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि रोजाना अधिक घंटों तक काम करने, काम के तनाव, नींद की कमी और काफी देर तक सफर करना दिल्लीवासियों को स्वस्थ हृदय रखने में प्रमुख रुकावटें बनते हैं। इसके अलावा स्वादिष्ट भोजन खाने की इच्छा भी इन कारणों में शामिल है।

सफोलालाइफ अध्ययन में यह बताया गया है कि पुरुष व महिलाएं दोनों ही स्वादिष्ट भोजन की चाह और घर के बाहर खाने की आदत को सेहतमंद रहने की राह में रुकावट मानते हैं। वहीं, पुरुषों और महिलाओं के बीच कुछ अलग-अलग प्रकार की रुकावटें भी स्पष्ट होती हैं।

जहां महिलाएं घरेलू कामों में लगने वाले समय को एक बड़ी रुकावट मानती हैं, वहीं पुरुष कहते हैं कि कार्यालय में काम का तनाव और अपर्याप्त नींद उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए कोशिश न कर पाने की बड़ी वजह है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल