1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 'मलंग' स्टार आदित्य राय कपूर ने सिर्फ इतने दिन में बढ़ाया 10 किलो वजन, कम वजन वाले फॉलो कर सकते हैं टिप्स

'मलंग' स्टार आदित्य राय कपूर ने सिर्फ इतने दिन में बढ़ाया 10 किलो वजन, कम वजन वाले फॉलो कर सकते हैं टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 05, 2019 04:02 pm IST,  Updated : May 05, 2019 04:05 pm IST

कलंक में आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली सिर्फ इतना ही नहीं आदित्य इस साल कई बड़े डॉयरेक्टर के साथ काम करते नजर आएंगे फिलहाल वह मोहित सूरी की फिल्म मलंग, महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 और अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे।

aditya roy kapoor- India TV Hindi
aditya roy kapoor

कलंक में आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली सिर्फ इतना ही नहीं आदित्य इस साल कई बड़े डॉयरेक्टर के साथ काम करते नजर आएंगे फिलहाल वह मोहित सूरी की फिल्म मलंग, महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 और अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे। आदित्य फिलहाल गोवा में मलंग की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म में उनके अपोजिट दिशा पटानी नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल गोवा में चल रही है और उसके बाद फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में होगी। फिल्म की बात करें तो यह एक लव स्टोरी के साथ-साथ थ्रीलर और ड्रामा से भरपूर होगी। इस फिल्म में आदित्य पहली बार एक एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे इसके लिए वह अपने फिटनेस का खास ख्याल रख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में वह पागल का रोल भी करेंगे इसके लिए उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ाया है और इसके वह अलग तरह का डाइट फॉलो कर रहे हैं। 

आदित्य ने कहा कि यह बहुत ही इंटेंस लेकिन दिलचस्प फिल्म होने वाली है। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं पहली बार एक एक्शन हीरो का रोल करने वाला हूं। आदित्य जहां एक्शन सीन्स की तैयारी कर रहे हैं वहीं वह लगातार अपने शरीर पर भी काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में आदित्य दो अलग-अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। लव फिल्म्स और टीसीरीज के प्रोडक्शन में बन रही मलंग एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी जिसमें आदित्य रॉय कपूर के अलावा दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ काम करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:

मेरिड लाइफ में शक पैदा करती हैं ये 5 चीजें, इनमें से एक अभी भी आपके हाथ में!

प्रियंका चोपड़ा ने 1.8 करोड़ रुपये की ड्रेस व ज्वेलरी से बिखेरी चमक

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल