Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खांसी और सांस की समस्या दूर करता है प्याज का सेवन, यूं करें इस्तेमाल

खांसी और सांस की समस्या दूर करता है प्याज का सेवन, यूं करें इस्तेमाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Sep 06, 2019 09:33 am IST, Updated : Sep 06, 2019 10:12 am IST

रोजाना प्याज का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

Onion- India TV Hindi
Onion

खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला प्याज आपके स्वास्थ्य को भी सही रखने में मदद करता है। बहुत से लोगों को यह पता नही होता है कि सब्जी के रुप में इस्तेमाल होने वाला प्याज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए आपको बताते हैं रोजाना प्याज का सेवन आपको कैसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।

जुकाम ठीक करने में मदद:

प्याज में एक्सपेक्टोरैंट प्रॉपर्टीज होते हैं जो खांसी और सांस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। प्राचीनकाल से कफ, इंफेक्शन को दूर करने में प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए रोजाना प्याज का सेवन करें।

शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में:
शरीर को खराब करने वाले पदार्थो को बाहर निकालना बेहद जरूरी होता है। प्याज में अमीनो एसिड होता है जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आपके पेट को साफ करता है।

त्वचा को निखारने में:
बीमारियों से शरीर को बचाने के साथ त्वचा को साफ करने में प्याज का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके लिए प्याज के जूस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा का पीएच संतुलित रहता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है:
शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरुरी होता है। प्याज में मौजूद पदार्थ शरीर में आसानी से मिक्स हो जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

Also Read:

अनिल कपूर भी हुए 'फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल, रनिंग करते हुए सामने आया वीडियो

World Spinal Cord Injury Day: रीढ़ की हड्डी में लगी चोट हो सकती है खतरनाक, इस तरह करें बचाव

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement