1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप भी करते है ब्रॉडबैंड इंटरनेट इस्तेमाल, तो आपकी नींद पर पड़ सकता खलल: स्टडी

अगर आप भी करते है ब्रॉडबैंड इंटरनेट इस्तेमाल, तो आपकी नींद पर पड़ सकता खलल: स्टडी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2018 10:43 am IST,  Updated : Aug 08, 2018 10:43 am IST

इंटरनेट की तेज गति के लिए ब्रॉडबैंड, वाई-फाई जैसे जरियों का सहारा लेने वालों के लिए बुरी खबर है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि तेज गति के इंटरनेट का इस्तेमाल, आप कैसी और कितनी नींद लेते हैं, इसे प्रभावित कर सकता है।

 broadband internet- India TV Hindi
 broadband internet Image Source : TWITTER

हेल्थ डेस्क: इंटरनेट की तेज गति के लिए ब्रॉडबैंड, वाई-फाई जैसे जरियों का सहारा लेने वालों के लिए बुरी खबर है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि तेज गति के इंटरनेट का इस्तेमाल, आप कैसी और कितनी नींद लेते हैं, इसे प्रभावित कर सकता है।

इस शोध में देखा गया कि जो लोग डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (डीएसएल) का प्रयोग करते हैं वह डीएसएल इंटरनेट नहीं इस्तेमाल करने वालों की तुलना में 25 मिनट कम नींद ले पाते हैं। (लगातार 7 दिन खाली पेट पिएं 1 गिलास भिंडी का पानी, पाएं इन गंभीर बीमारियों से छुटकारा)

डीएसएल एक ऐसी तकनीक है जो साधारण तांबे की टेलीफोन तारों की बजाए ज्यादा बैंडविथ के इंटरनेट को घरों और छोटे कारोबारों तक पहुंचाता है।

इटली के बोकोनी यूनिवर्सिटी और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने बताया कि तेज गति के इंटरनेट के प्रयोग से उन लोगों में नींद की अवधि और नींद पूरी होने की संतुष्टि घटती है जो सुबह में काम या पारिवारिक कारणों के लिए समय नहीं निकाल पाते।

बोकोनी यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक फ्रांसेस्को बिल्लारी ने कहा, “डीएसएल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग बिना डीएसएल के इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के मुकाबले 25 मिनट कम सोते हैं।”

बिल्लारी ने कहा, “ऐसे लोग सात से नौ घंटे की नींद नहीं ले पाते और वह अपनी नींद से संतुष्ट भी नहीं हो पाते।” (रोजाना सुबह खाली पेट करें 1 चम्मच घी का सेवन, फिर देखें कमाल)

वैज्ञानिक समुदाय सात से नौ घंटे की नींद लेने को जरूरी बताता है। यह शोध ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गनाइजेशन’पत्रिका में प्रकाशित हुआ है

(इनपुट भाषा)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल