1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शरीर में हो रही है इस तरह की दिक्कतें तो हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

शरीर में हो रही है इस तरह की दिक्कतें तो हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 02:20 pm IST

कैंसर ऐसी बीमारी है जिसका इलाज काफी मुश्किल है। साथ ही इस बीमारी की सबसे खराब बात यह है कि यह अपने शुरुआती फेज में रहती है तो आप इसका पता तक नहीं लगा सकते है और जब तक इस बीमारी का पता चलता है तब तक अपने अंतिम चरण में पहुंचा रहता है।

cancer- India TV Hindi
cancer

हेल्थ डेस्क: कैंसर ऐसी बीमारी है जिसका इलाज काफी मुश्किल है। साथ ही इस बीमारी की सबसे खराब बात यह है कि यह अपने शुरुआती फेज में रहती है तो आप इसका पता तक नहीं लगा सकते है और जब तक इस बीमारी का पता चलता है तब तक अपने अंतिम चरण में पहुंचा रहता है। बता दें कि कई तरह के कैंसर होते हैं। और सबके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं।

आजकल के लाइफस्टाइल में शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर नहीं किया जा सकता। अगर आपको कोई भी दिक्कत बार-बार होती है, तो अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें। ये हैं कैंसर को शुरुआती दिनों में ही पकड़ने के 10 संकेत।

सांस लेने में दिक्कत और आवाज़ भी आती है

अगर आपको अक्सर सांस लेने में दिक्कत होती है और सांस लेते वक्त आवाज़ भी सुनाई देती है, तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकता है।

सीने में दर्द और लंबी खांसी
कैंसर के कई मरीज़ बाजू और सीने में दर्द की शिकायत करते हैं। ये लंग ट्यूमर और ल्यूकेमिया का संकेत हो सकता है।

बार-बार इंफेक्शंस और बुखार
ल्यूकेमिया के शुरुआती दिनों में मरीज़ को बार-बार इंफेक्शन और बुखार होता है। ऐसा इसीलिए, क्योंकि शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की गिनती नॉर्मल नहीं रहती। इससे बॉडी का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और बुखार, इंफेक्शंस के चांस बढ़ जाते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल