1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बर्थडे बॉय जॉन अब्राहम खुद को कैसे रखते है इतना फिट, जानें वर्कआउट और डाइट प्लान

बर्थडे बॉय जॉन अब्राहम खुद को कैसे रखते है इतना फिट, जानें वर्कआउट और डाइट प्लान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 12:24 pm IST

हर कोई जॉन अब्राहम की बॉडी का दीवाना हो गया और शुरु हुआ फिल्मी सफर। जॉन खुद को फिट और हेल्दी कैसे रखते हैं और क्या है जॉन का फिटनेस मंत्रा।

John Abraham- India TV Hindi
John Abraham Image Source : INSTRAGRAM

हेल्थ डेस्क: जॉन अब्राहम John Abraham बॉलिवुड के सबसे फिट और हेल्दी स्टार्स में से एक हैं। फिल्म सत्यमेव जयते स्टार जॉन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। मॉडलिंग और ऐडवर्टिज्मेंट की दुनिया में नाम कमाने के बाद 2003 में आयी फिल्म जिस्म से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले जॉन अब्राहम अपनी डैशिंग और सुपर फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। जॉन कहते हैं कि हेल्थ और वर्कआउट से ज्यादा इम्पॉर्टेंट और कुछ नहीं है और वे अपनी बॉडी को अपना धर्म मानते हैं।

फिल्मों में आने से पहले जॉन अब्राहम रैंप वॉक, म्यजिक वीडियो के लिए मॉडलिंग करते हुए नजर आते थे। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत से उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई कि हर कोई उनकी बॉडी का दीवाना हो गया और शुरु हुआ फिल्मी सफर। जॉन खुद को फिट और हेल्दी कैसे रखते हैं और क्या है जॉन का फिटनेस मंत्रा।

जॉन अपनी बॉडी का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत और अच्छी डाइट लेते हैं। जानिए आखिर क्या है जॉन अब्राहम का वर्कआउट और डाइट प्लान।

जॉन अब्राहम का वर्कआउट John Abraham Workout

जॉन अब्राहम के बल्कि बॉड शोल्डर्स, मजबूत बाईशेप, सिक्स पैक एप्स और पैरों की मसल्स के लिए जॉन ने काफी दर्द सहने के बाद पाया है। जिस तरह बच्चे को खेलना पसंद होता है। जिसके बिना वह नहीं रह सकता है। उसी तरह जॉन को वर्कआउट पसंद है।

जॉन ने वर्कआउट सेक्शन को 2 मसल्स ग्रुप में बांट रखा है।
1. मेजर
2. मिरर

वह शरीर के 2 भाग में सबसे ज्यादा फोकस करते हैं। जॉन सप्ताह में 4 दिन एक्सरसाइज करते है और 2 दिन आराम करते है। उनके दिन चेस्ट और ट्राईसेप्स, बैक और एब्स के साथ-साथ शोल्डर और पैरों की एक्सराइज में डिवाइड है।
वर्कआउट के बाद रोजाना 20-25 मिनट रनिंग करते है।
रोजाना 20 मिनट साइकलिंग करते है। जिससे कि उनके पैर मजबूत बने।  

जॉन अब्राहम का पूरा वर्कआउट साइकलिंगस रनिंग, डंबल के साथ एक्सरसाइज, Crunches, पैरों की एक्सरसाइज, स्क्वाट्स और Lunges पर निर्भर है।
अगर आपको जॉन जैसी बॉडी बनानी है तो इसका बेसिक तरीका ये है कि आप अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। इसके अलावा आपको कुछ खास एक्सरसाइज भी करनी होगी। जॉन अब्राहम को इस काम में विनोद चन्ना ने गाइड किया। वह उनके पर्सनल ट्रेनर हैं।

जॉन अब्राहम की डाइट प्लान John Abraham Diet Plan
जॉन अब्राहम पूरे दिन में वेज और नॉन-वेज डाइट बराबर मात्रा में लेते हैं।

वर्कआउट से पहले
ब्लैक कॉफी/ग्रीन टी, 4 अंडे/1 आलू/ब्राउन ब्रेड/1 शकरकंद/कॉर्नफ्लेक्स और एक सेब खाते हैं।

वर्कआउट के बाद
6-7 उबले अंड्डों का सफेद भाग और प्रोटीन शेक

ब्रेकफास्ट
पास्ता, वे प्रोटीन, सलाद

लंच
स्टीम्ड फिश, रोटी, स्प्राउट्स, सब्जी, दाल, दही

शाम को स्नैक्स
फल, व्हाइट अंडा और चाय

डिनर
बाजरा या ज्वार की रोटी

Happy Birthday john abraham: जॉन ने निभाए हैं कुछ दिलचस्प फिल्मी किरदार, जानिए इनके बारे में

मोनालिसा ने प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर किया अपनी बीमारी को लेकर खुलासा, अस्थमा से है पीड़ित

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल