1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सीरियल 'स्वरागिनी' फेमस एक्सट्रेस हेली शाह ऐसे रखती है खुद को फिट

सीरियल 'स्वरागिनी' फेमस एक्सट्रेस हेली शाह ऐसे रखती है खुद को फिट

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Aug 29, 2017 01:44 pm IST

सीरियल स्वरागिनी की स्वरा से फेमस हुई एक्ट्रेस हेली शाह अपने में फिट माने जीने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वह फिट रहने के लिए खुद पर ज्यादा ध्यान देती है साथ ही शूंटिग के समय खानपान का भी ध्यान देती है। जानिए और कैसे रहती है फिट...

hally shah- India TV Hindi
hally shah

हेल्थ डेस्क: सीरियल स्वरागिनी की स्वरा से फेमस हुई एक्ट्रेस हेली शाह अपने में फिट माने जीने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वह फिट रहने के लिए खुद पर ज्यादा ध्यान देती है साथ ही शूंटिग के समय खानपान का भी ध्यान देती है।

इसके साथ ही वह अपने घर पर पावर योग करना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि यह हर किसी के लिए फिटनेस को आसान व सहज बना देता है।

हेली ने अपने बयान में कहा, "मैं व्यायाम करने के लिए बाहर नहीं जाती, लेकिन मैं घर पर पावर योग करना पसंद करती हूं। यह मुझे स्वस्थ और फिट रहने में मदद करता है। यह शरीर को लचीला बनाने, ताकत और सहनशिक्त बढ़ाने में मदद करता है। इसका प्रभाव कम है, लेकिन यह अत्यधिक प्रभावी व्यायाम है।"

अभिनेत्री ने कहा कि यह शरीर के विशाक्त पदार्थो को खत्म कर देता है। रक्त परिसंचरण बढ़ाता है और यह काफी सकारात्मकता लाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाता है।

हेली आजकल कलर्स चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'देवांशी' में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल