1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें 4 कप कॉफी का सेवन, नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी

रोजाना करें 4 कप कॉफी का सेवन, नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 11:33 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 11:33 am IST

शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि यह परिणाम प्रारंभिक हैं, लेकिन जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से स्किन कैंसर से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।

coffe- India TV Hindi
coffe

नई दिल्ली: चाय हो या फिर कॉफी हर किसी को किसी न किसी चीज की चुस्की होती है। सुबह-सुबह अगर चाय या कॉफी न मिलें तो आपका दिन नहीं बनता है। मानो जैसे इससे आपको एनर्जी मिल जाती है। अगर आप कॉफी पीते है, तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है। एक नये अध्ययन में पाया गया है कि अगर आप कॉफी और पीसी हुयी चॉकलेट एकसाथ पीते हैं तो इससे आप स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि यह परिणाम प्रारंभिक हैं, लेकिन जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से स्किन कैंसर से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।

यह निर्धारित करने के लिए कि कॉफी का सेवन व त्वचा कैंसर के बीच कोई संबंध है, यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर एपिडेमियोलॉजी एंड जेनेटिक्स विभाग की एरिका लॉफ्टफील्ड ने एनआईएच-एएआरपी डाइट एंड हेल्थ स्टडी के आंक़डों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें

रोजाना कॉफी पीने वाले 447,357 लोगों की सूचनाएं ली गई और लगातार 10 सालों तक उन पर नजर रखी गई। शुरूआती वक्त में किसी भी प्रतिभागी को कैंसर नहीं था। अध्ययन के दौरान देखा गया कि अधिक कॉफी पीने वाले लोगों में स्किन कैंसर का जोखिम कम सामने आया।

रोजाना 4 कप या इससे ज्यादा कॉफी पीने वाले लोगों में स्किन कैंसर का जोखिम 20 फीसदी तक कम देखा गया।  कॉफी सेवन की मात्रा एक कप से लेकर 4 कप तक जैसे-जैसे बढ़ती गई वैसे ही स्कि कैंसर का जोखिम कम होता गया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल