1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जिस स्पंज से आप धोते है बर्तन, हो सकता है सेहत के लिए जानलेवा

जिस स्पंज से आप धोते है बर्तन, हो सकता है सेहत के लिए जानलेवा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 03:05 pm IST

स्पंज से बड़ी आसानी से बर्तन साफ कर लेते है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि यह स्पंज आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां इसमें अघिक मात्रा में बैक्टीरिया पाएं जाते है। जिससे आपको गंभीर बीमारियां हो सकती है। एक रिसर्च में पता चला।

sponge- India TV Hindi
sponge

हेल्थ डेस्क: आज के समय में मार्केट में ऐसी-ऐसी चीजें मौजूद है। जो हमारा काम आसान तो कर देती है, लेकिन हमारी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित होती है। इन्हीं में से एक है बर्तन धोने वाला स्पंज। जिससे आप अपने बर्तन चमकाते है। (पाना चाहती है मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस, तो डाइट में शामिल करें ये चीजे)

आप इसे बड़ी आसानी से बर्तन साफ कर लेते है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि यह स्पंज आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां इसमें अघिक मात्रा में बैक्टीरिया पाएं जाते है। जिससे आपको गंभीर बीमारियां हो सकती है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई। (भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है गंजेपन का शिकार)

हाल में ही जर्मनी में वैज्ञानिकों ने रसोईघरों के 14 स्पंजों से मिले सूक्ष्मजीवों के डीएनए का अध्ययन किया और पाया कि इसमें 'मोराक्सेला ऑस्लोएन्सिस' जैसे बैक्टीरिया हैं जो कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में आसानी से इनफेक्शन फैला सकते हैं। गंदे कपड़ों में आने वाली गंध के पीछे भी यही बैक्टीरिया होता है। जर्मन वैज्ञानिकों का शोध ऑनलाइन साइंटिफिक जर्नल 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' में छपा है। (सावधान! प्रेग्नेंसी के समय अधिक फैट खाने से हो सकती है ये लाइलाज बीमारी)

गीसन स्थित योस्तुस लीबेश यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड माइक्रोबॉयलॉजी के मासिमिलानो कार्डिनाल के मुताबिक, हमारे काम से पता चलता है कि किचन स्पंज में अपेक्षा से कहीं ज्यादा तरह के बैक्टीरिया होते हैं।

अगर आप ये बात सोचते है कि इसे साबुन से धोने से खत्म हो जाएंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है।  वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि साबुन और पानी स्पंज में खास तरह के बैक्टीरिया जन्म दे देते हैं।

उबले पानी में भी नहीं खत्म होते बैक्टीरिया

जब उन्होंने स्पंज को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर देखा तो पाया कि एक क्यूबिक सेंटीमीटर स्पंज में उतने बैक्टीरिया हो सकते हैं, जितने में स्पंज को उबालने या उन्हें माइक्रोवेव में रखने से भी बैक्टीरिया खत्म नहीं होते। स्पंज में पनपने वाले ये बैक्टीरिया काफी प्रतिरोधी भी होते हैं और डिटर्जेंट से साफ हो जाने वाले दूसरी तरह के बैक्टीरिया की छोड़ी हुई जगह पर तेजी फैल जाते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े कैसे पाएं बैक्टीरिया से निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल