1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पाना चाहती है मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस, तो डाइट में शामिल करें ये चीजे

पाना चाहती है मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस, तो डाइट में शामिल करें ये चीजे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 02:55 pm IST

इतनी उम्र में भी मलाइका पहले की तरह की ग्लैमरस है। इनके पीछे की वजह उनका फिटनेस राज़। मलाइका अपनी फिटनेस के लिए वर्कआउट करने के साथ-साथ अपने खानपान में भी पूरा ध्यान देती है। अगर आप भी मलाइका की तरह फिटनेस पाना चाहती है, तो फॉलो करें ये टिप्स..

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि कुछ लोगों पर उम्र का कोई असर नहीं होता है। इस कहावत पर मलाइका अरोड़ा खान बिल्कुल फिच बैठती है।  मलाइका आज 44 साल की हो गई है। बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर और कई सुपरहिट आईटम नंबर दे चुकी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर चुकी हैं।

मलाइका का भी करियर में इतनी सफलता पाना कोई आसानी नहीं था। शुरुआती दौर में ये अभिनेत्री चैनल एमटीवी के शो में बतौर वीजे नजर आई। इसके बाद उन्होंने वीडियो एल्बम में काम किया था।

ये भी पढ़े:

इतनी उम्र में भी मलाइका पहले की तरह की ग्लैमरस है। इनके पीछे की वजह उनका फिटनेस राज़। मलाइका अपनी फिटनेस के लिए वर्कआउट करने के साथ-साथ अपने खानपान में भी पूरा ध्यान देती है। अगर आप भी मलाइका की तरह फिटनेस पाना चाहती है, तो थोड़ी सी मेहनत के साथ-साथ अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

  • मलाइका कई तरह के आउटडोर स्पोटर्स खलेती है।
  • परफेक्ट बॉडी के लिए रोजाना आधे घंटे स्विमिंग करती है। इसके साथ ही साइकलिंग और जॉगिंग भी करती है।
  • मलाइका अपने दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी के साथ करती है। जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है।
  • मलाइका को पास्ता बहुत पसंद है। वह गेंहू का पास्ता खाती है।
  • रोजाना मलाइका बादाम मिल्क, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेना पसंद करती है।
  • डीटॉक्स जूस मलाइका को बहुत पसंद है। वह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए इस जूस का सेवन करती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल