1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप इस उम्र में बनेंगे पिता, तो आपका बच्चा होगा टैलेंटेड

अगर आप इस उम्र में बनेंगे पिता, तो आपका बच्चा होगा टैलेंटेड

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2017 11:10 am IST,  Updated : Aug 15, 2017 11:10 am IST

अगर आप भी यहीं सोचते है कि आपका बच्चा पैदा हो, तो हम आपको बता दें कि किस उम्र में बच्चे पैदा करने से ऐसा हो सकता है। एक शोध के अनुसार जिनकी उम्र अधिक हो उनका बच्चा टैलेंटेड पैदा होता है।

child- India TV Hindi
child

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे सबसे तेज हो। वह दुनिया के साथ-साथ कदम मिलाएं। जिसके कारण उन्हें आगे चलकर किसी समस्या का सामना न करना पडे। कई माता-पिता तो ऐसे होते है कि प्रेग्नेंसी ते समय ऐसी चीजों का सेवन करती है। जिससे कि उनका बच्चा तेज दिमाग का पैदा हो।

अगर आप भी यहीं सोचते है कि आपका बच्चा पैदा हो, तो हम आपको बता दें कि किस उम्र में बच्चे पैदा करने से ऐसा हो सकता है। एक शोध के अनुसार जिनकी उम्र अधिक हो उनका बच्चा टैलेटेड पैदा होता है। (जानिए क्या है ये इन्सेफेलाइटिस या जापानी बुखार, ये है लक्षण और बचाव के उपाय)

इस अध्ययन के मुताबिक ऐसे पिताओं के बेटे ज़्यादा तेज़ और शार्प माइंड वाले होते हैं। हालांकि, माताओं की उम्र का इस नतीजे पर कोई प्रभाव नहीं पढ़ता है। इसके साथ ही बेटियों के इससे बेअसर रहने की बात सामने आई है।

ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन में किए गए रिसर्च के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने लगभग 15 हजार जुड़वा बच्चों को एक टेस्ट में शामिल किया। इस तरह टीम ने गीक इंडेक्स तैयार किया। इसमें 12 वर्षीय जुड़वा बच्चों के नॉन-वर्बल आईक्यू, किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और समाज से अलग रहने जैसे विषयों पर उनकी बुद्धि का आकलन किया।

ऐसे में जिन बच्चों का गीक स्कोर ज़्यादा था उन बच्चों ने स्कूल, विशेषत: विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित में बेहतर नतीजे दिए। इसके संभावित कारणों में उम्रदराज पिताओं के देर से पिता बनने पर प्रतिभाशाली जीन से बच्चों के जन्म होने की संभावना है। इसके अलावा उम्रदराज़ व्यक्तियों के बच्चों को सुविधाएं ज़्यादा मिलने या किसी जीन के म्यूटेट होने जैसी संभावनाएं भी हैं।

शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऐलन पेसी के मुताबिक़, ऐसा हो सकता है कि गीक होना अच्छा लगे लेकिन दंपतियों को इस आधार पर परिवार को आगे बढ़ाने का फ़ैसला नहीं टालना चाहिए। हालांकि वो यह भी कहते हैं कि ज्यादा उम्र में बच्चा होने में दिक्कतें, गर्भपात और तमाम दोषों के साथ गर्भधारण का जोख़िम बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल