1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है गंजेपन का शिकार

भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है गंजेपन का शिकार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 01:50 pm IST

अगर आपके भी अधिक मात्रा में बाल झड़ रहे है। आपको नहीं समझ आ रहा है कि इसका क्या कारण है, तो हम कुछ चीजों के बारें में बता रहे है। जो कि हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण है। जानिए इन चीजों के बारें में।

hair fall- India TV Hindi
hair fall

हेल्थ डेस्क: आजकल के समय में हर किसी के खानपान पर बहुत अधिक बदलाव आया है। जिसके कारण हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से परेशान हो रहा है। हमारे आहार में शामिल कई चीजें ऐसी होती है। जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छी तो कुछ बहुत ही खराब होती है।

भागदौड़ भरी लाइफ में अब हमारे पास इतना समय नहीं होता है। कि अपने खानपान का ठीक ढंग से ख्याल रख पाएं। हम ऐसे चीजों का सेवन करते है। जिससे हमारे शरीर में प्रोटीन, विटामिन्स की कमी होने लगती है। इतना ही नहीं इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपके खून पर भी फर्क पड़ता है। जिसके कारण खून में बायोटिन की कमी हो जाती है। जिससे आपके सिर पर ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पता है। जो कि बाल झड़ने का एक कारण बन जाता है।

अगर आपके भी अधिक मात्रा में बाल झड़ रहे है। आपको नहीं समझ आ रहा है कि इसका क्या कारण है, तो हम कुछ चीजों के बारें में बता रहे है। जो कि हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण है। जानिए इन चीजों के बारें में।

ये भी पढ़ें:

जंक फूड

आज के समय में हेल्दी खाने के बजाय लोग जंक फूड का सेवन ज्यादा करने लगे है। इसमें अधिक मात्रा में साल्‍ट, शुगर, ऑयल और फैट होता है। जो कि आपकी स्किन के पोर्स को बंद कर देते है। जिसके कारण अधिक मात्रा में बाल गिरने लगते है।
 
सोड़ा ड्रिंक्स
अधिक मात्रा में सोड़ा का सेवन हमारी सेहत के लिए खतरनाक होता है ये बात आप अच्छी तरह से जानते है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में शुगर और एसिडिक क्वालिटी पाई जाती है। जो कि हेयर फॉल का कारण बनती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल