1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बुढ़ापे में कमजोर पड़ रही मांसपेशियों को अब आसानी से करेगें ठीक, जानिए कैसे

बुढ़ापे में कमजोर पड़ रही मांसपेशियों को अब आसानी से करेगें ठीक, जानिए कैसे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 04:16 pm IST

ब्रिटेन की मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी और द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के साथ ही कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के अनुसंधानकर्ताओं ने मांसपेशी उत्तक के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए एमआरआई का इस्तेमाल किया।

weakened muscles - India TV Hindi
weakened muscles

हेल्थ डेस्क: वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि बुढ़ापे में लोगों की मांसपेशियां क्यों कमजोर होने लगती है। ऐसी संभावना है कि इस खोज से भविष्य में इसका इलाज संभव हो सके

 

जैसे- जैसे लोग बुढ़ापे की तरफ बढ़ते जाते हैं उनकी मांसपेशियां तेजी से छोटी और कमजोर पड़ती जाती हैं, जिससे कमजोरी और अक्षमता बढ़ती जाती है।

लंबे समय तक जीने वाले हर व्यक्ति को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हालांकि अब तक इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा नहीं जा सका था।

'जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी' में प्रकाशित अनुसंधान से पता चला है कि तंत्रिका तंत्र में बदलाव होने की वजह से मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं।

ब्रिटेन की मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी और द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के साथ ही कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के अनुसंधानकर्ताओं ने मांसपेशी उत्तक के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए एमआरआई का इस्तेमाल किया।

75 साल की उम्र तक पैरों को नियंत्रित करने वाला तंत्रिका तंत्र 30 से 50 फीसदी तक कमजोर हो जाता है । इससे मांसपेशियों के कुछ हिस्से का संपर्क तंत्रिका तंत्र से टूट जाता है। इस प्रक्रिया में मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल