1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक महीने के नवजात शिशु की इस तरह करें देखभाल

एक महीने के नवजात शिशु की इस तरह करें देखभाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 01:34 pm IST

नवजात शिशु बेहद नाज़ुक होते हैं। पहला महीना उनके लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस समय उनके शरीर का विकास हो रहा होता है। ऐसे में उन्हें बीमारियों से दूर रखना बेहद ज़रुरी होता है।

अपने बच्चे की इस तरह देखभाल करें।- India TV Hindi
अपने बच्चे की इस तरह देखभाल करें।

लाइफस्टाइल डेस्क: छोटे बच्चे बेहद प्यारे और नाज़ुक होते हैं। एक मां अपने बच्चे के बचाव में कोई कमी नहीं छोड़ती। खासकर नवजात शिशु जो सिर्फ एक माह के होते हैं। उनका ध्यान रखना बेहद ज़रुरी होता है। क्योंकि यह समय उनके शरीर के विकास का होता है। कई महिलाएं जो कि पहली बार मां बनती हैं उनके ज़हन में कई सवाल होते हैं। पहले महीने में बच्चे की देखभाल करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन कुछ समय के बाद इसकी आदत पड़ जाती है। अगर आप हाल ही में मां बनी हैं या फिर बनने जा रहीं हैं तो इस तरह की सावधानी बरतें।

1.दिन में इतनी बार करें बच्चे की फीडिंग

समय-समय पर बच्चे की फीडिंग करें।
समय-समय पर बच्चे की फीडिंग करें।

नवजात शिशु के लिए खाने का स्त्रोत सिर्फ मां का दूध होता है। इस समय बच्चा सिर्फ मां के दूध पर ही पूरी तरह से निर्भर होता है। नवजात शिशु को दिन में करीब 6 बार दूध पिलाना ज़रुरी है। इसके अलावा आप बच्चे की ज़रुरत के हिसाब से भी उसे बढ़ा सकते हैं। इस बात का आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपने बच्चे को कितने समय पहले स्तनपान कराया था। डॉक्टर के अनुसार ही अपने बच्चे की फीडिंग करनी चाहिए।

2.इस तरह अपने बच्चे का ध्यान रखें

नवजात शिशु का बचाव सबसे पहले एक मां के ध्यान में आता है। बच्चे के लिए पहला महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस समय उसका विकास हो रहा होता है। ऐसे में मां को अपने बच्चे पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रुरत होती है। इस समय आपको अपने बच्चे के आस-पास रखी नुकीली और भारी चीज़ों को उससे दूर रखना चाहिए। बच्चे को बैड पर सुलाते वक्त उसके चारों तरफ तकिए रखने चाहिए ताकि वह बैड से नीचे गिरने से बच जाए। इसके साथ ही बच्चे को सुलाते समय किसी भी तरह के खिलौने उससे दूर रखें।

3.अपने बच्चे से बात करें

नवजात शिशु को बोलने की बिल्कुल भी समझ नहीं होती। लेकिन बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए बात करना और इशारों में कुछ कहने की कोशश करने से वह आप उसकी ज़रुरतों को अच्छे से जान पाएंगे। ऐसे में बच्चे के साथ आवाज़ वाले खिलौनों के साथ खेलने की कोशिश करें। ताकि आप आने वाले समय में अपने बच्चे को औऱ अच्छे से समझ पाएं।

4.बच्चे को इस तरह सुलाएं

छोटे बच्चे शुरुआत में ज़्यादा सोते हैं। लेकिन बच्चे के सोने की टाइमिंग पर ध्यान देना बेहद ज़रुरी है। इसके अलावा उलके सोने की टाइमिंग को भी नोट करते रहें। बच्चे को सोते वक्त परेशान न करें और उसके सोने के अनुसार ही दूध पिलाएं।

बीमार होने पर डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
बीमार होने पर डॉक्टर के पास लेकर जाएं।

5. बीमारियों से रखें दूर

बच्चे तो सभी को प्यारे लगते हैं। लोग उन्हें अपनी गोदी में उठाना और उनसे खेलना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे बेहद नाज़ुक होते हैं और उन्हें बीमारियां लगने में ज़्यादा देर नहीं लगती। ऐसे में अपने बच्चे पर ज़्यादा ध्यान दें। उन्हें छूने से पहले एक बार अपने हाथों को अच्छी तरह ले धो लें। साथ ही बच्चे के कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं। अगर आपका बच्चा बीमार हो जाए तो उसमें ज़रा सी भी लापरवाही न बरतें। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले कर जाएं।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

करीना- मलाइका के नक्शे कदम पर चलीं सारा अली खान, फिटनेस वीडियो हुआ वायरल

स्टेम सेल की मदद से डायबिटीज को किया जा सकता है कंट्रोल

निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो करें इन फूड्स का सेवन

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल