हेल्थ डेस्क: कुछ साल पहले स्वाइन फ्लू और इबोला के वायरस से पूरी दुनिया परेशान थी। अब मच्छरों से पैदा होने वाला जीका वायरस कई देशों के लिए खतरा बन गया है। माना जा रहा है कि यह भारत में भी अपनी दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़े- 'भयानक तरीके से' फैल रहा है जीका वायरस, भारत पर भी खतरा
जिसके कारण भारत में भी अलर्ट कर दिया गया है। इस समय केवल ब्राजील में इस वायरस ने 4 हजार से ज्यादा बच्चों के दिमाग को क्षति पहुंचाई है जबकि अमरीकी कॉन्टिनेंटल और सब-ट्रॉपिकल रीजन में यह लगातार फैलता जा रहा है। फिलहाल ऐसी कोई दवा या इलाज मौजूद नहीं है, जो जीका वायरस से लड़ सके। कई देशों में तो डर इतना है कि वे अपने नागरिकों को बच्चे पैदा न करने की सलाह दे रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसके खिलाफ तुंरत कदम उठाने की बात कही है। वह भी बोल चुके है कि इसे खिलाफ लडने वाली किसी भी वैक्सीन का अपनी इजात नही हो पाया है। जानिए इसके बारें में कुछ खास बातें।
अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें और बचाव के बारें में
संपादक की पसंद