1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आपके पैर के नाखून हो जाते है काले, हो सकते है ये 4 कारण

आपके पैर के नाखून हो जाते है काले, हो सकते है ये 4 कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2017 01:44 pm IST,  Updated : May 07, 2017 01:44 pm IST

आज की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो चुकी है कि खुद के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं है। जिसके कारण की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है पैरों के नाखूनों का काला होना। अगर हम इन्हें ध्यान नहीं देते है...

black nail- India TV Hindi
black nail

हेल्थ डेस्क: आज की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो चुकी है कि खुद के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं है। जिसके कारण की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है पैरों के नाखूनों का काला होना। अगर हम इन्हें ध्यान नहीं देते है, तो पूरा नाखून काला होने के बाद टूट जाता है।

ये भी पढ़े

इस बात का अगर आपने ध्यान नहीं दिया, तो आपको कोई खतरनाक बीमारी हो सकती है। जानिए आखिर पैर के नाखून काले क्यों होते है।

पैर में भारी चीज गिरने के कारण

कई बार होता है कि हमारे पैर में कोई भारी चीज गिर जाने के कारण नाखून के नीचे की रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं और वहां खून जमा हो सकता है जिससे नाखून का रंग बदल सकता है। खून जमा होने से आपको तेज दर्द भी हो सकता है।

खराब जूते पहनने के कारण
खराब पैड के जूते पहनने के कारण पैर के नाखून काले पड़ जाते है। इसका कारण टाइट शूज भी हो सकता है। टाइज शूट या ज्यादा लूज शूज पहनकर रनिंग, वाकिंग या वर्कआउट करने से भी ऐसा हो सकता है। अगर ये ज्यादा हो जाएं, तो डॉक्टर से सपंर्क करें।

हो सकता है स्किन कैंसर
नाखूनों का काला होने का कारण स्किन कैंसर भी हो सकता है।  स्किन कैंसर मेलेनोमा आपके नाखून के नीचे बढ़ सकता है जिससे स्किन में हाइपरप्गीमेंटेशन हो सकती है। मेलेनोमा का अक्सर धीमा और दर्द रहित विकास होता है। इसलिए थोड़ा सा भी दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और कारण

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल