1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए क्यों, प्रेग्नेंसी के समय पीठ के बल लेटना हो सकता है खतरनाक

जानिए क्यों, प्रेग्नेंसी के समय पीठ के बल लेटना हो सकता है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 09:07 am IST,  Updated : May 11, 2017 12:15 pm IST

डॉक्टर्स के अनुसार जब आप पीठ के बल सीधा लेटते हैं तो आपका गर्भाशय दूसरे अंगों पर दबाव डालता है। ज्यादातर मामलों में गर्भाशय का दबाव नर्व्स पर पड़ता है जो शरीर के निचले भाग से ऊपर की तरफ ब्लड वापस लाता है। जानिए और भी..

pregnant women
pregnant women

बाई करवट में सोना लाभदायक: सलाह दी जाती है कि बाई करवट पर लेटने से शिशु को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और ब्लड सप्लाई होता है। कुछ दिनों में ही ज्यादातर महिलाओं को समझ आ जाता है कि उन्हें इस तरह से सोने में ज्यादा आराम मिलेगा। अगर फिर भी आपको आराम न मिल रहा हो तो दोनों पैरों के बीच तकिया दबा लें।

ऐसे लेटे पीठ के बल: अगर आपको पीठ के बल लेटने का मन कर रहा है तो ऊंचा तकिया या दो तकिये सिर के नीचे रखें। लेकिन इस तरह से थोड़ी देर के लिए ही आराम करें। थोड़ी देर बाद करवट पर लेट जाएं। याद रखें, प्रेगनेंसी में आरामदायक नींद बहुत जरूरी होती है, इसलिए इस पोज़िशन को अपनाएं और आराम से सोएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल